
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- 78 वां सेना दिवस!...
78 वां सेना दिवस! राष्ट्रपति-पीएम समेत विपक्ष ने सेना को किया सलाम

नई दिवस। आज पूरा देश 78वां सेना दिवस मना रहा है। ऐसे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत विपक्षी नेता राहुल गांधी ने भारतीय सेना के साहस और दृढ़ संकल्प को सलाम किया। पीएम ने याद दिलाया कि सैनिक निस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं और दृढ़ निश्चय के साथ देश की रक्षा करते हैं। 78वें सेना दिवस के अवसर पर, पीएम मोदी ने उन सैनिकों को भी याद किया जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।
राष्ट्रपति ने किया पोस्ट
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेना दिवस पर पोस्ट कर लिखा - सेना दिवस के अवसर पर हमारे वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय सेना राष्ट्र की एकता, संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे सैनिक सीमाओं की रक्षा करते हैं और आपदाओं एवं मानवीय संकटों के दौरान महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करते हैं। राष्ट्र सर्वोपरि की आपकी अटूट भावना प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती रहेगी।
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर अपने पोस्ट में लिखा, “सेना दिवस पर, हम भारतीय सेना के साहस और अटूट प्रतिबद्धता को सलाम करते हैं। हमारे सैनिक निस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं, जो सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र की रक्षा करते हैं। कर्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा पूरे देश में विश्वास और कृतज्ञता की भावना जगाती है।” उन्होंने आगे कहा, “हम उन सभी को श्रद्धापूर्वक याद करते हैं, जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपने प्राणों की आहुति दी।”
राहुल गांधी
देश की रक्षा में सदैव तत्पर हमारे वीर जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके अदम्य साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान के लिए हम सदैव उनके ऋणी रहेंगे। जय हिंद!




