Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

8 दिवसीय विशाल आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर का शुभारंभ, जानें क्या दिया जाएगा प्रशिक्षण

Shilpi Narayan
1 Jun 2025 7:02 PM IST
8 दिवसीय विशाल आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर का शुभारंभ, जानें क्या दिया जाएगा प्रशिक्षण
x
युवा पीढ़ी को चरित्रवान बनाना आर्य समाज का लक्ष्य-अनिल आर्य

नोएडा। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में विशाल आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ शिक्षाविद डा.अमिता चौहान व डॉ.अशोक कुमार चौहान के सान्निध्य में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 44,नोएडा में हुआ। शिविर में 200 आर्य युवक भाग ले रहे हैं।

मुख्य अतिथि श्याम जाजू (वरिष्ठ भाजपा नेता) ने दीप प्रज्वालित कर तथा मेजर जनरल आर के एस भाटिया ने ध्वजारोहण कर शिविर का शुभारम्भ किया।

भाजपा नेता श्याम जाजू ने कहा कि आर्य समाज का देश पर बहुत उपकार है जिन्होंने समाज निर्माण का कार्य हाथ में लिया है। यह बहुत बड़ी ताकत है, यह संस्कार पूरी आयु चलते हैं और ऐसे चरित्र निर्माण के शिविरों से हमारा सर्वांगीण विकास होता है। चरित्र वान युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।आर्य समाज राष्ट्र की नींव मजबूत करने का सराहनीय कार्य कर रहा है।

चरित्रवान युवा भारत का भविष्य है

मुख्य वक्ता वैदिक विद्वान् डा.जयेन्द्र आचार्य (प्राचार्य,आर्ष गुरुकुल नोएडा) ने कहा कि चरित्रवान युवा भारत का भविष्य है। उन्होंने युवाओं को मातृभाषा,मातृभूमि,देश की संस्कृति,माता-पिता और गुरु का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।

इन शिविरों से निकले युवा राष्ट्र भक्त बनेंगे

राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि भावी युवा पीढ़ी चरित्रवान व संस्कारवान बने यही आर्य समाज का लक्ष्य है। इन शिविरों से निकले युवा ईश्वर भक्त व राष्ट्र भक्त बनेंगे। परिषद निरंतर युवाओं के निर्माण में संलग्न है।

आर्य नेत्री गायत्री मीना,राज सरदाना, कर्नल कर्ण खरब, राम लुभाया महाजन, आचार्य महेंद्र भाई ने संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला।

अपने व्यक्तित्व का निखार करेंगे

पूर्व मेट्रो पोलेटिन मजिस्ट्रेट ओम सपरा ने कहा कि यह शिविर चुने हुए बच्चों,युवकों का एक सुंदर गुलदस्ता है जो योग, प्राणायाम, व्यक्तित्व निर्माण और चरित्र निर्माण का आठ दिन का यह अद्भुत प्रशिक्षण प्राप्त करके,अपने व्यक्तित्व का निखार करेंगे। गायिका पिंकी आर्या एवं प्रवीण आर्य ने सुन्दर भजन प्रस्तुत किए।

प्रदेश अध्यक्ष योगी प्रवीण आर्य ने बताया क़ि शिविर में 8 दिन तक युवकों को योगासन,दण्ड बैठक, लाठी,जूडो कराटे,आत्म रक्षा व साथ ही संध्या यज्ञ,भारतीय संस्कृति की जानकारी का शिक्षण दिया जायेगा जिससे वह अपनी पुरातन संस्कृति पर गर्व करना सीख सकें।

प्रमुख रूप से रामकुमार आर्य, सुरेश आर्य, वेद प्रकाश आर्य, धर्मपाल आर्य, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौरभ गुप्ता, त्रिलोक शास्त्री,अरुण आर्य, यज्ञवीर चौहान, सुभाष शर्मा, मंगल सिंह चौधरी, कमल आर्य, डॉ. उमेश सपरा, पतराम त्यागी, संजीव ढाका, रोशनी आर्य, विवेक अग्निहोत्री

आदि उपस्थित थे। शिविर का समापन रविवार 8 जून को होगा।

Next Story