Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अमेरिका- ईरान युद्ध में अब तक 8 भारतीयों की मौत! विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

Anjali Tyagi
30 March 2026 4:17 PM IST
अमेरिका- ईरान युद्ध में अब तक 8 भारतीयों की मौत! विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
x

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में तनावग्रस्त माहौल बना हुआ है। इस युद्ध से हुए नुकसान से भारत भी अछूता नहीं रहा। ऐसे में भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस युद्ध के दौरान अब तक 8 भारतीयों की मौत होने की पुष्टि की है। इन सभी लोगों की अलग-अलग जगह पर मौत हुई है।

MEA ने जारी किया बयान

भारतीय विदेश मंत्रालय नेकहा है कि कुवैत में आज एक भारतीय नागरिक की मौत हमले में हुई है। इस युद्ध के दौरान मिडिल ईस्ट में अब तक 8 भारतीयों की मौत अलग-अलग स्थानों पर हुई है। MEA ने स्पष्ट किया है कि ये मौतें अलग-अलग स्थानों पर हुई घटनाओं के कारण हुई हैं। भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए संबंधित देशों के संपर्क में है और युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले भारतीयों के लिए समय-समय पर एडवाइजरी भी जारी कर रही है।

मिडिल ईस्ट में कहां-कहां हुई भारतीयों की मौत?

ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी, 2026 को हमला शुरू किया। तब से लेकर अबतक आठ भारतीयों की मौत हो गई। खाड़ी देशों में मरने वाले भारतीयों की संख्या-

कुवैत- 1

सऊदी अरब- 1

संयुक्त अरब अमीरात-1

ओमान- 2

जहाजों पर हुए हमलों में- 3

Next Story