Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

14 साल के बच्चे ने मोमोज खाने के चक्कर में अपने ही घर से 85 लाख के गहने चोरी कर लिए, जानें पूरा मामला...

Aryan
2 Feb 2026 8:00 PM IST
14 साल के बच्चे ने मोमोज खाने के चक्कर में अपने ही घर से 85 लाख के गहने चोरी कर लिए, जानें पूरा मामला...
x
मामले का पता तब चला जब बच्चे की बुआ घर आईं और उन्होंने अपने गहने मांगे। अलमारी खाली देख परिवार के होश उड़ गए

देवरिया। यूपी के देवरिया से अजीबोगरीब खबर सामने आई है। ऐसा कोई नहीं मान सकता है कि एक बच्चा मोमोस के चलते अपने ही घर में चोरी करना शुरू कर दे। लेकिन ऐसी ही हैरान कर देने वाली घटना देवरिया जिले में हुई है। एक 14 साल के बच्चे ने मोमोज खाने के चक्कर में अपने ही घर से करीब 85 लाख के गहने चोरी कर लिए।

मोमोज के लालच में की चोरी

जानकारी के मुताबिक रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के डुमरी चौराहे पर मोमोज का स्टॉल लगाने वाले तीन युवकों ने कक्षा 7 में पढ़ने वाले इस बच्चे को मुफ्त मोमोज का लालच दिया।

गहनों की हेराफेरी

आरोपियों ने बच्चे से दोस्ती की और उसे बहला-फुसलाकर घर से कीमती जेवर लाने के लिए उकसाया। बच्चा धीरे-धीरे घर की अलमारी से गहने निकालकर उन्हें देता रहा।

चोरी का हुआ खुलासा

बता दें कि मामले का पता तब चला जब बच्चे की बुआ घर आईं और उन्होंने अपने गहने मांगे। अलमारी खाली देख परिवार के होश उड़ गए। पूछताछ करने पर बच्चे ने पूरी सच्चाई बता दी।

पिता हैं मंदिर में सेवादार

बच्चे के पिता वाराणसी के एक मंदिर में पुजारी के रूप में कार्यरत हैं। उनका नाबालिग बेटा देवरिया स्थित पैतृक घर में रहकर सातवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा है। पिता के बाहर रहने के कारण बच्चा अधिकतर घर पर ही रहता था और आसपास के चौराहे पर आने-जाने वालों से उसका संपर्क बना हुआ था। इसी दौरान, परिवार का आरोप है कि कुछ युवक, जो डुमरी चौराहे पर मोमोज की दुकान लगाते थे, बच्चे के करीब आने लगे और धीरे-धीरे उससे दोस्ती कर ली।

पुलिस ने की कार्रवाई

बच्चे के पुजारी पिता विमलेश मिश्रा ने रामपुर कारखाना थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।



Next Story