Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली-NCR में आज टूटा 15 साल का रिकॉर्ड, तो संडे को शीतलहर का अलर्ट! जानें कब तक रहेगी कनकनी

Shilpi Narayan
10 Jan 2026 10:30 PM IST
दिल्ली-NCR में आज टूटा 15 साल का रिकॉर्ड, तो संडे को शीतलहर का अलर्ट! जानें कब तक रहेगी कनकनी
x

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में ठंड का कहर जारी है। वहीं आज ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आज न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री पहुंच गया। दिल्ली में ठंड का सितम इस हद तक बढ़ गया है कि 10 जनवरी को 15 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। हालांकि मौसम विभाग ने रविवार को शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी

बता दें कि मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को दिल्ली में कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थिति रहने और सुबह के समय कई जगहों पर मध्यम कोहरा जबकि कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में दोपहर के वक्त 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से सर्द हवाएं चलने का अनुमान है। इसके साथ ही दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान

मौसम विभाग ने दिल्ली में 12 से लेकर 16 जनवरी के दौरान सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान जताया है। दिल्ली में 12 और 13 जनवरी को कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। दोनों ही दिन दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली में 13 से लेकर 15 जनवरी तक 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है।

16 जनवरी को हवा की गति होगा कम

दिल्ली में 14 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद 15 और 16 जनवरी को इसके 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। दिल्ली में 13 जनवरी से आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। दिल्ली में 16 जनवरी को भी हवा की गति कम होकर 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है।

Next Story