Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

HATHRAS: 60 साल की प्रेमिका बनना चाहती थी दुल्हन...प्रेमी ने इस तरह कर दी हत्या, एक हजार सीसीटीवी से खुला राज

Aryan
24 Nov 2025 12:28 PM IST
HATHRAS: 60 साल की प्रेमिका बनना चाहती थी दुल्हन...प्रेमी ने इस तरह कर दी हत्या, एक हजार सीसीटीवी से खुला राज
x
अभियुक्त इमरान और जोशीना एक दूसरे से मिलते जुलते थे, इस दौरान दोनों करीब आ गए थे।

हाथरस। यूपी के हाथरस से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यह मामला एक ऐसे शख्स का है, जिसने अपनी 60 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। इस कड़ी में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। बता दें कि हाल ही में चंदपा क्षेत्र के नगला भुस तिराहे के पास सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव पाया गया था।

पुलिस की 10 टीमों के गठन से मिली सफलता

जानकारी के अनुसार, शव की शिनाख्त और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 10 टीमों का गठन किया गया था। इस दौरान मृतका की पहचान जोशीना (60) नामक महिला के रूप में की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने करीब पांच जिलों के एक हजार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल की तो आगरा के ताजगंज निवासी इमरान (45) नामक व्यक्ति पर शक हुआ। इस मामले में पुलिस ने उसे हाथरस में हतीसा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं उसकी निशानदेही पर मृतका का फोन भी बरामद किया गया।

इमरान और जोशीना की बीच बढ़ी करीबी

दरअसल इमरान ने कोलकाता की रहने वाली जोशीना की बेटी मुमताज की शादी आगरा निवासी सत्तार के साथ कराई थी। इमरान का ससुराल भी पश्चिम बंगाल में जोशीना के ससुराल के पास ही था। इसीलिए अभियुक्त इमरान और जोशीना एक दूसरे से मिलते जुलते थे, इस दौरान दोनों करीब आ गए थे। उन्होंने बताया कि सत्तार और मुमताज की शादी 10 नवंबर को थी, जिसमें जोशीना भी कोलकाता से आकर शामिल हुई थी।

जोशीना इमरान पर बनाती थी शादी का दबाव

अधिकारी के मुताबिक, जोशीना इमरान के घर जाकर उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। वहीं इमरान अपनी बीवी बच्चों के रहते दूसरी शादी नहीं करना चाहता था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इमरान ने पूछताछ में बताया कि वह सत्तार के घर से जोशीना को कोलकाता ले जाने के बहाने आगरा से बस से निकला था। लेकिन वह पश्चिम बंगाल न जाकर आगरा जाने के लिये सोहराब गेट डिपो की बस में सवार हो गये थे। दोनों लोग रास्ते में हाथरस में नगला भुस तिराहे पर उतर गये थे।

प्रेमिका जोशीना से पाना चाहता था छुटकारा

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इमरान ने जोशीना से छुटकारा पाने के लिए उसका गला घोंटकर हत्या कर डाली। फिर वहां से भाग निकला। लेकिन अब आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जारी है।


Next Story