
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- स्लिम होने के लिए कुछ...
स्लिम होने के लिए कुछ ऐसा कर गुजरी कि चली गई जान... BA की छात्रा खूबसूरत दिखने के लिए थी परेशान

मदुरै। आजकल लोग खूबसूरत होने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। कई बार लोग अपना जान से भी हाथ गंवा बैठते हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला तमिलनाडु के मदुरै जिले से सामने आया है। दरअसल एक फर्स्ट ईयर की कॉलेज छात्रा की मौत हो गई। उसने वजन घटाने के लिए सोशल मीडिया पर एक उपाय देखा था, जिसके बाद उसने एक केमिकल खा लिया।
कारण
कलाईयारसी ने यूट्यूब (YouTube) पर वजन घटाने के नुस्खे देखे थे। इन वीडियो से प्रेरित होकर उसने एक किराना दुकान से 'अराली विथाई' (Arali Vithai - कनेर के बीज) खरीदे और उनका सेवन कर लिया। बीज खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे मदुरै के राजाजी सरकारी अस्पताल (GRH) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
खाते ही होने लगी थी परेशानी
बता दें कि उसे उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। उसकी मां उसे इलाज के लिए म्यूनिकलाई के एक प्राइवेट अस्पताल ले गई। घर लौटने पर कलैयारासी ने पेट में तेज दर्द और शौच के दौरान खून बहने की शिकायत की। घबराकर, परिवार वालों ने कलैयारासी को रात करीब 11 बजे मदुरै के सरकारी राजाजी हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया, पोस्टमॉर्टम के बाद लड़की के शव को परिवार को सौंप दिया गया।
बी.ए. (BA) की छात्रा थी लड़की
तमिलनाडु के मदुरै में वजन कम करने के प्रयास में एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा, कलाईयारसी की दर्दनाक मौत हो गई। वह एक निजी कॉलेज में बी.ए. (BA) की छात्रा थी। उसने अपने माता-पिता, वेलमुरुगन और विजयलक्ष्मी से कई बार अपने वजन को कम करने की बात कहती थी। हांलाकि, उसके माता-पिता को उसके वजन की कोई ज्यादा चिंता नहीं थी। वह अपनी बेटी से कहते थे कि, उसका वजन अपने आप कम हो जाएगा. कलैयारसी वजन कम करना चाहती थी।




