Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

जिम्बॉब्वे से बड़ी जीत के बाद भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनेगी, आज बड़ा मुकाबला

Aryan
26 Feb 2026 9:19 AM IST
जिम्बॉब्वे से बड़ी जीत के बाद भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनेगी, आज बड़ा मुकाबला
x
संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल किए जाने पर विचार किया जा सकता है।

नई दिल्ली। जिम्बॉब्वे से बड़ी जीत के बाद भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनेगी। t20 विश्व कप में भारतीय टीम का आज बड़ा मुकाबला जिम्बॉब्वे की टीम से होगा। साउथ अफ्रीका की टीम से मैच हारने के बाद भारत पर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। जिम्बॉब्वे से मैच को लेकर टीम में दो बदलाव हो सकते हैं। पिछले मैच में वेस्टइंडीज से हार के बाद जिंबॉब्वे की टीम को भी इस मैच में हार के बाद बाहर का सामना करना पड़ सकता है।

सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने वाला करो या मरो मैच

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में भारत और जिम्बाब्वे के लिए यह मुकाबला सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने वाला करो या मरो मैच है। जिम्बाब्वे की टीम उलटफेर कर टूर्नामेंट में बने रहने की कोशिश करेगा। चेन्नई के चेपॉक में होने वाला यह मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम अब सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए न सिर्फ जीत, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करना चाहेगी ताकि नेट रन रेट सुधर सके।

कुल 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए

भारत और जिम्बाब्वे की टीमों के बीच अब तक कुल 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 10 मैच जीते हैं जबकि जिम्बाब्वे सिर्फ तीन मैच ही जीत पाया है। सूत्रों के अनुसार भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव की संभावना है। अभिषेक शर्मा लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट हुए हैं, जबकि तिलक वर्मा का स्ट्राइक रेट चिंता का विषय रहा है। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक पहले ही इस बात के संकेत दे चुके हैं कि संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल किए जाने पर विचार किया जा सकता है। दरअसल, ईशान और अभिषेक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर आने वाले तिलक वर्मा भी बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। वहीं, दूसरी टीमें लगातार स्पिनर्स का इस्तेमाल कर रही हैं। ऐसे में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Next Story