
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- नागपुर में खनन...
नागपुर में खनन विस्फोटक कारखाने में धमाके के साथ आग लगी, 15 लोगों की मौत, 18 से ज्यादा घायल

नागपुर। नागपुर जिले के कटोल तहसील में एक विस्फोटक कारखाने में धमाका हुआ। धमाके के साथ आग लगी। इस भयानक घटना में 15 लोगों की मौत और 18 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना लगने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। वहीं कारखाने से निकाले जा रहे लोगों के शवों की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम घटना के पीछे के कारण का पता लगाने में जुटी है।
खनन विस्फोटक निर्माता कंपनी है
नागपुर में एसबीएल एनर्जी लिमिटेड कंपनी की फैक्टरी में धमाके में अब तक 15 लोगों की मौत की खबर सामने आई हैं। इसमें मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। बता दें कि एसबीएल एनर्जी लिमिटेड देश की प्रमुख औद्योगिक और खनन विस्फोटक निर्माता कंपनी है। जहां यह हादसा हुआ है।
कटोल तहसील में जिला कारखाने में विस्फोट हुआ
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के प्रतिनिधियों के हवाले से बताया कि घटना कंपनी की डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में सुबह 7 बजे से 7.15 बजे के बीच हुई।




