
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- जवां हो रही मोहब्बत...
जवां हो रही मोहब्बत जान देने पर हुई खत्म! जानें वह कौन-सा पल आया जब प्रेमी जोड़े ने खुद को मार ली गोली

बुलंदशहर। प्रदेश के बुलंदशहर जिले से प्रेमी जोड़े के दर्दनाक अंत की खबर सामने आई है। दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाई थी, जोकि पूरी भी की। दरअसल मुजफ्फरनगर और हरिद्वार से भाग कर आए प्रेमी प्रेमिका ने पुलिस और रिश्तेदारों के डर से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि 20 सितंबर को मुजफ्फरनगर की रहने वाली लड़की और हरिद्वार का लड़का अपने-अपने घर से भाग गए थे। लड़के की उम्र 26 साल थी, जबकि लड़की 16 साल की थी। दोनों भाग कर बुलंदशहर के डिबाई कस्बा पहुंचे। प्रेमी युगल ने दो दिन पहले डिबाई के मोहल्ला सराय किशन चंद में किराए पर मकान लिया था। नाबालिग लड़की के रिश्तेदार और पुलिसकर्मी नाबालिग की बरामदगी के लिए इसी मकान के पास पहुंच गए। जहां उन्होंने इस घटना को अंजाम दे डाला।
गोली मार दोनों ने की आत्महत्या
जानकारी के मुताबिक जब पुलिस और परिजन घर के बाहर पहुंचे तो उन्हें देख प्रेमी-प्रेमिका छत पर पहुंचे। यहां जाकर पहले प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारी उसके बाद खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। दोनों को गोली लगने के बाद हड़कंप मच गया। तुंरत ही दोनों को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
बता दें कि पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके की स्थिति देखते हुए लग रहा है कि पुलिस द्वारा घटना के देखते हुए आत्महत्या के कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।