Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सड़क पर घेरी कार, गनमैन को भी पीटा... केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला! जानें पूरा मामला

Anjali Tyagi
4 April 2026 10:24 AM IST
सड़क पर घेरी कार, गनमैन को भी पीटा... केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला! जानें पूरा मामला
x

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले को रोककर उनके गनमैन और ड्राइवर पर हमला करने की घटना सामने आई है। बता दें कि केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में यह पूरी घटना हुई। जिसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या था पूरा मामला?

घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे चेल्लिथोड के पास थिरुवाली इलाके में हुई। थरूर कांग्रेस नेता ए.पी. अनिल कुमार के चुनाव प्रचार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वांडूर जा रहे थे। तभी थरूर का काफिला एक पुल के पास ट्रैफिक जाम में फंसा था। जब उनके गनमैन ने रास्ता साफ कराने के लिए आगे चल रही गाड़ियों को हटने के लिए कहा, तो विवाद शुरू हो गया। हमलावरों ने थरूर की गाड़ी को घेर लिया और उनके गनमैन (रतीश के.पी.) और ड्राइवर के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। गनमैन के बीच-बचाव करने पर उन्हें चोटें आई हैं।

पुलिस ने की कार्रवाई

बता दें कि इस घटना के सामने आते ही वांडूर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया। शुक्रवार रात देर तक एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आगे बताया कि शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया और बाकी आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story