Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कपूर खानदान की बेटियों में कोल्ड वार शुरू! शनाया और जाहन्वी में आई दूरियां, सामने आई ये बड़ी वजह

Shilpi Narayan
30 Jan 2026 7:30 PM IST
कपूर खानदान की बेटियों में कोल्ड वार शुरू! शनाया और जाहन्वी में आई दूरियां, सामने आई ये बड़ी वजह
x



मुंबई। बॉलीवुड में स्टारकिड्स के डेब्यू और उनको लेकर होने वाले हंगामे से हर कोई वाकिफ है। नेपोटिज्म का मुद्दा कई बार उठ चुका है। अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड की कपूर फैमिली की दो यंग स्टारकिड्स में इन दिनों अनबन हो गई है और दोनों के कोल्ड वॉर की खबरें आ रही हैं।


जैसा कि आप जानते हैं कि सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के बाद कपूर खानदान में से शनाया कपूर ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा है। शनाया ने साल 2025 में विक्रांत मैसी के साथ फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से अपना डेब्यू किया था, और अब जल्द ही शनाया आदर्श गौरव के साथ अपनी दूसरी फिल्म 'तू या मैं' की रिलीज की तैयारी कर रही हैं, जो कि 14 फरवरी 2026 को रिलीज भी होने जा रही है।


इसी बीच कहा जा रहा है कि शनाया और जाहन्वी कपूर में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और फैमिली ड्रामे की चर्चा अब सोशल मीडिया पर आ पहुंची है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में एक यूजर ने दावा किया है कि शनाया कपूर की मां और संजय कपूर की पत्नी, महीप कपूर, जाहन्वी के पापा और जेठ बोनी कपूर से नाराज थीं। नाराजगी की वजह यह थी कि बोनी कपूर ने उनकी बेटी शनाया का एक्टिंग करियर शुरू करने में कोई मदद नहीं की थी।


यह उस वक्त की बात है जब शनाया की पहली फिल्म रिलीज भी नहीं हुई थी और बॉलीवुड में एंट्री के लिए हाथ-पैर मार रही थीं। मिली जानकारी के अनुसार, महीप को लगा था कि उनकी बेटी की मदद उनके ताऊजी यानि बोनी कपूर जरूर करेंगे और महीप ने अपने पति संजय कपूर के जरिए 'फैमिली कार्ड' भी चलवाया, लेकिन बात नहीं बनी। बोनी कपूर को सिर्फ अपनी बेटियां जाहन्वी और खुशी के करियर में ज्यादा दिलचस्पी है।


अब कहा जा रहा है कि इसी वजह से जाहन्वी और शनाया के बीच दूरियां हैं। हालांकि ये कोई बड़ी दुश्मनी नहीं है, दोनों के बीच हल्का-फुल्का मनमुटाव जरूर है। वैसे इस दुश्मनी की झलक शनाया कपूर के इंस्टाग्राम पर भी देखने को मिली है।


जहां शनाया की बेस्ट फ्रेंड्स सुहाना खान और अनन्या पांडे के साथ-साथ जाहन्वी की बहन खुशी कपूर सोशल मीडिया पर उनकी आने वाली फिल्म 'तू या मैं' को लेकर जमकर उनका हौसला बढ़ा रही हैं जबकि जाहन्वी ने शनाया के लिए ऐसा कोई खास पोस्ट नहीं किया है और ना कोई कमेंट्स किए हैं।

Next Story