Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बाइक छुड़वाने के लिए बिरादरी थाने के सामने डिलीवरी बॉय ने खुद को लगाई आग

Aryan
25 Feb 2026 10:41 AM IST
बाइक छुड़वाने के लिए बिरादरी थाने के सामने डिलीवरी बॉय ने खुद को लगाई आग
x
घटना की जानकारी के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने थाना प्रभारी से बात की।

बरेली। बाइक छुड़वाने के लिए बिरादरी थाने के सामने डिलीवरी बॉय ने खुद को लगाई आग। आग लगने पर पुलिस डिलीवरी बॉय के पास पहुंची और आग को बुझाया। इसके बाद आग में झुलसने से घायल डिलीवरी बॉय को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डिलीवरी बॉय का अस्पताल में इलाज चल रहा है जिसके हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अधिकारी ने मामले में जांच शुरू कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि युवक थाने के सामने नशे की हालत में आया था।

थाने में खलबली मच गई

युवक देर रात बारादरी थाने के गेट पर पहुंचा। थाने के सामने युवक ने खुद को आग लगा ली। जिससे थाने में खलबली मच गई। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि रात दस बजे फतेहगंज पश्चिमी निवासी 32 वर्षीय अक्षय कुमार कश्यप थाने के गेट पर आया। उसके हाथ में पेट्रोल भरी बोतल थी। उसने तेल अपने ऊपर उड़ेला और खुद को आग लगा ली। आग की लपटें देखकर पहरे पर खड़े पुलिसकर्मी व अन्य स्टाफ ने किसी तरह आग बुझाई।

एक कंपनी में डिलीवरी बॉय है

थाना प्रभारी को अक्षय ने बताया कि वह फिलहाल कोतवाली के पीछे रहता है और एक कंपनी में डिलीवरी बॉय है। वह सोमवार रात आठ बजे गंगापुर में डिलीवरी देने आया था। वहां उसकी बाइक शराब की दुकान के पास खड़ी थी। उसमें चाबी भी लगी थी। संजयनगर निवासी विकास सागर उसकी बाइक लेकर भागने लगा। उसने पीछा किया तो विकास ने सामने से आ रहे माधोबाड़ी निवासी आकाश को टक्कर मार दी। इससे आकाश घायल हो गया। पुलिस आई तो उसकी बाइक भी थाने ले गई। तभी से वह बाइक छुड़वाने के लिए थाने के चक्कर लगा रहा था।

Next Story