Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बॉलीवुड के सबसे चर्चित परिवार की बनने जा रही डॉक्यूमेंट्री, अलग अंदाज में दिखेगी करीना

Anjali Tyagi
15 Nov 2025 1:33 PM IST
बॉलीवुड के सबसे चर्चित परिवार की बनने जा रही डॉक्यूमेंट्री, अलग अंदाज में दिखेगी करीना
x



मुंबई। बॉलीवुड का सबसे चर्चित परिवार यानी कपूर परिवार से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री जल्द ही दर्शकों को देखने को मिलेगी। हाल ही में इसका ट्रेलर सामने आया है। ट्रेलर में करीना कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक बिल्कुल अलग अंदाज में दिखे। जिसके बाद फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे है।


बता दें कि 'डाइनिंग विद द कपूर्स' के ट्रेलर की शुरुआत में पूरा कपूर परिवार राजकपूर की 100वीं जयंती के मौके पर एक साथ आता है। सभी बताते हैं कि परिवार को खाने-पीने का शौक है। रणबीर को अपने कजिन के साथ कुकिंग करते हुए भी देखा। सभी ने फैमिली से जुड़ी खास बातें शेयर कीं। रणबीर कपूर ट्रेलर में काफी मस्ती करते भी दिखे।


'डाइनिंग विद द कपूर्स' के ट्रेलर में करीना कपूर के साथ सैफ अली खान भी नजर आए। वह कपूर खानदान के दामाद हैं। हालांकि रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट नहीं दिखीं। कपूर परिवार के साथ एक्ट्रेस की गैरमौजूदगी के बाद फैंस सवाल उठा रहे है।


जानकारी के मुताबिक डॉक्यूमेंट्री 'डाइनिंग विद द कपूर्स' में कपूर परिवार के लोग कई बातों और यादों का जिक्र करेंगे। खासकर राज कपूर से जुड़ी यादें साझा की जाएंगी। यह डॉक्यूमेंट्री 21 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Next Story