Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मथुरा में किसान ने पत्नी और तीन बच्चों के साथ की सुसाइड! मरने से पहले दीवार पर लिखा-अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं...

Shilpi Narayan
10 Feb 2026 11:48 AM IST
मथुरा में किसान ने पत्नी और तीन बच्चों के साथ की सुसाइड! मरने से पहले दीवार पर लिखा-अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं...
x

मथुरा। मथुरा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, महावन क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है।

खप्पर पुर की ये घटना

बता दें कि तहसील महावन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खप्पर पुर की ये घटना है। यहां के रहने वाले 35 वर्षीय किसान मनीष, उनकी पत्नी सीमा, दो बेटियां हनी और प्रियांशी और दो वर्षीय बेटे पंकज का शव मिला। आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी लिखा गया। बताया गया है कि मनीष की शादी आठ साल पहले मड़नई सादाबाद से हुई थी। मनीष के दो भाई और हैं, जो गांव में ही अलग-अलग घरों में रहते हैं। मनीष अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इस मकान में रहता था।

अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं

इस परिवार के आत्महत्या के पीछे की आखिर वजह क्या रही, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। घर के अंदर परिवार के सभी लोगों की लाशें मिलीं हैं। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार घर के अंदर दीवार पर लिखा है कि अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं।

Next Story