Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पाकिस्तान के कराची में गैस सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा हादसा! 16 की मौत, कई घायल

Shilpi Narayan
19 Feb 2026 3:05 PM IST
पाकिस्तान के कराची में गैस सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा हादसा! 16 की मौत, कई घायल
x
इस धमाके के कारण तीन मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया

नई दिल्ली। पाकिस्तान के कराची से एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह एक रिहायशी इमारत में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस धमाके के कारण तीन मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया, जिसमें दबकर 16 लोगों की मौत हो गई है और 14 अन्य घायल हुए हैं।

घटना का विवरण

बता दें कि यह विस्फोट सुबह करीब 4:00 से 4:30 बजे के बीच Old Soldier Bazaar इलाके की गुल राणा कॉलोनी में हुआ। धमाका उस समय हुआ जब रमजान के पहले दिन लोग सहरी (सुबह का भोजन) की तैयारी कर रहे थे।

धमाका गैस रिसाव की वजह से हुआ

मृतकों में कम से कम 9 बच्चे और कई महिलाएं शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, धमाका गैस रिसाव की वजह से हुआ। पाकिस्तान में गैस की किल्लत के कारण कई परिवार खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडरों का उपयोग करते हैं।

Next Story