Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बॉयफ्रेंड के प्यार में हद पार कर दी लड़की! अपनी मां की अंतरंग तस्वीरें प्रेमी को भेज दी, पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

Shilpi Narayan
9 Feb 2026 8:30 PM IST
बॉयफ्रेंड के प्यार में हद पार कर दी लड़की! अपनी मां की अंतरंग तस्वीरें प्रेमी को भेज दी, पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान
x

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने हैरान कर दिया है। मां और बेटी का रिश्ता दुनिया में सबसे अच्छा रिश्ता माना जाता है लेकिन यहां एक बेटी ने ऐसी शर्मनाक हरकत की जिसने इस रिश्तों पर ही सवाल खड़ा कर दिया। जहां लोग प्यार में किसी भी हद तक गुजर जाते हैं तो वहीं 23 साल की लड़की पर आरोप है कि उसने अपनी मां की अंतरंग तस्वीरें अपने बॉयफ्रेंड से शेयर की।

रिश्तेदार महिला की अश्लील तस्वीरें देखीं

पुलिस के अनुसार, लड़की अपनी पढ़ाई के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही थी और अक्सर अपने बॉयफ्रेंड से घंटों फोन पर बातचीत करती थी। एक महीने पहले मां ने अपनी बेटी को अपने बॉयफ्रेंड से बात करते हुए देखा और उसने फोन छीन लिया। कुछ दिन बाद महिला ने बेटी का फोन चेक किया और फोटो गैलरी में अपनी और रिश्तेदार महिला की अश्लील तस्वीरें देखीं। इन तस्वीरों को लड़की ने बिना बताए अपने बॉयफ्रेंड को भेजा था। घटना के बारे में जानकर महिला भारी सदमे और मानसिक तनाव में आ गई।

कानूनी कार्रवाई की जाएगी

मां ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बेटी और उसके पति के मोबाइल फोन जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस ने कहा कि अगर जांच में अपराध साबित होता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, इस मामले ने परिवार और पड़ोसियों में भी चिंता पैदा कर दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तस्वीरें किस-किस तक पहुंची हैं और किस तरह साझा की गईं। पुलिस ने जनता से अपील की है कि ऐसे मामलों में तुरंत शिकायत दर्ज कराई जाए ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

Next Story