Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

स्कूल में एक बंदूकधारी ने की फायरिंग, 22 बच्चों समेत 34 की मौत, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

Shilpi Narayan
11 Feb 2026 5:53 PM IST
स्कूल में एक बंदूकधारी ने की फायरिंग, 22 बच्चों समेत 34 की मौत, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान
x

नई दिल्ली। थाईलैंड के सोंगखला प्रांत में एक स्कूल में एक बंदूकधारी ने हमला कर दिया। इसमें 22 बच्चों समेत 34 की मौत हुई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, 18 साल के युवक ने एम-4 गन से फायरिंग की है। चश्मदीदों का कहना है कि युवक की बहन उसी स्कूल में पढ़ती थी। युवक गन के साथ उस टीचर को खोज रहा था, जिसने कुछ ही दिन पहले उसकी बहन को फटकार लगाई थी।

पूरे इलाके में लगा कर्फ्यू

पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। स्कूल को सील कर दिया है और पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है। हमलावर ने गोलीबारी के बाद कई बच्चों और शिक्षकों को बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि स्कूल के अंदर अभी भी कई छात्र फंसे हुए हैं। मौके से बच निकलने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि हमलावर ने स्कूल के प्रिंसिपल को भी गोली मारी है।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है

स्पेशल फोर्स और राहत टीम मौके पर पहुंची है। हमलावर से बाचतीत की कोशिश जारी है, उसकी पहचान साफ नहीं हुई है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है, हालात को काबू में करने की कोशिश की जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

Next Story