
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अपने बच्चे के साथ पांच...
अपने बच्चे के साथ पांच हाथियों का झुंड 'पगलाया'! घरों में घुस रहा है, जानें पूरा मामला

धनबाद। झारखंड में जंगली हाथियों का तांडव अक्सर देखने को मिलता है। यहां तक कि पहाड़ी इलाके में कई बार हाथियों के उत्पात से लोगों की जान तक चली गई है। दरअसल एक ऐसा ही मामला धनबाद के टुंडी प्रखंड से सामने आया है। बताया जा रहा है कि पांच हाथियों के इस झुंड में एक बच्चा हाथी भी शामिल था। हाथियों का यह झुंड गिरिडीह जिले के पीरटांड़ क्षेत्र से होते हुए धनबाद जिले के पश्चिमी टुंडी प्रखंड में प्रवेश किया। देर रात डंडाटांड़ मार्ग से होते हुए हाथियों का झुंड दलुगोड़ा गांव पहुंचा, जहां रिहायशी इलाके में दहशत फैल गई।
हाथियों ने दीवार तोड़कर घर के अंदर किया प्रवेश
मिली जानकारी के अनुसार, हाथियों ने दलुगोड़ा गांव निवासी रामलाल मुर्मू के एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। घर में रखी धान की फसल हाथियों ने खा ली जबकि शेष अनाज इधर-उधर बिखेर दिया। इसके बाद हाथियों ने दीवार तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। घटना के समय घर में रामलाल मुर्मू की पत्नी चंदोली मुर्मू और उनकी तीन बेटियां संजोती कुमारी, सेवान्ती कुमारी और समिता कुमारी सो रही थीं। लेकिन सभी सुरक्षित बच गईं।
हाथियों के झुंड को चीना पहाड़ी की ओर भेजा गया
बीजेपी नेता ने उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से संपर्क कर पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की। साथ ही तत्काल राहत के रूप में अनाज एवं ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े उपलब्ध कराने की बात कही। दरअसल, घटना के समय घर के मुखिया रामलाल मुर्मू रोजगार के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। सूचना मिलते ही मशालचियों की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों के झुंड को गांव से खदेड़ते हुए चीना पहाड़ी की ओर भेजा गया।




