Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

REAL में हीट REEL में फ्लाप...सैफ करीना चार फिल्मों में साथ आए नजर, दर्शकों ने पर्दे पर इस जोड़ी को नकारा

Shilpi Narayan
27 Sept 2025 8:30 PM IST
REAL में हीट REEL में फ्लाप...सैफ करीना चार फिल्मों में साथ आए नजर, दर्शकों ने पर्दे पर इस जोड़ी को नकारा
x



सैफ अली खान और करीना कपूर खान की जोड़ी को बॉलीवुड के टॉप कपल में माना जाता है। दोनों को साथ देखना फैंस काफी पसंद करते हैं। हालांकि जब भी ये जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखी तो फैंस ने सिरे से नकार दिया। दोनों की एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल नहीं जीत पाई।


दरअसल, करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने साल 2012 में शादी की थी। दोनों की शादी को 13 साल हो गए हैं, लेकिन शादी के बाद से कपल ने साथ में काम नहीं किया है जबकि शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों चार फिल्मों में साथ में नजर आए थे। वहीं अब फैंस इस जोड़ी को साथ में बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं।


सैफ और करीना ने पहली बार साल 2006 में आई फिल्म ‘ओमकारा’ में काम किया था। हालांकि इसमें करीना, सैफ नहीं बल्कि अजय देवगन के अपोजिट नजर आई थीं। फिल्म का हिस्सा विवेक ओबेरॉय, कोंकणा सेन शर्मा और बिपाशा बासु जैसे कलाकार भी थे। 25 करोड़ में बनी ओमकारा ने भारत में महज 23 करोड़ रुपये कमाए थे।


इसके बाद सैफ और करीना को साथ में 2008 की फिल्म ‘टशन’ में देखा गया था। इसमें अक्षय कुमार भी लीड रोल में नजर आए थे। टशन ने भारत में 30 करोड़ रुपये कमाए थे और इसका बजट 31 करोड़ रुपये था।


टशन के बाद करीना और सैफ अली खान ने साथ में फिल्म ‘कुर्बान’ में काम किया था। ये जोड़ी एक दूसरे के अपोजिट नजर आई थी। कुर्बान साल 2009 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म करीब 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। लेकिन, इसकी वर्ल्डवाइड कमाई सिर्फ 42 करोड़ रुपये ही हुई थी।


करीना और सैफ ने ‘एजेंट विनोद’ में भी साथ काम किया है। यह फिल्म साल 2012 में आई थी। हालांकि इसका हाल भी बाकी फिल्मों की तरह हुआ था। 55 करोड़ में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 42 करोड़ भी नहीं कमा पाई थी। इससे साफ होता है कि ये जोड़ी बड़े पर्दे पर फ्लाप है।

Next Story