
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- एक ऐसा पति जो पत्नी से...
एक ऐसा पति जो पत्नी से कहता था मेरे दोस्तों से बेड शेयर करो, जानें ऐसी क्या थी परिस्थिति...

कानपुर। यूपी के कानपुर से ऐसी खबर सामने आ रही है, जो कि मानव जाति और रिश्ते पर सवाल खड़ा करती है। दरअसल कानपुर के काकादेव में एक विवाहिता ने अपने पति पर आरोप लगाया है। विवाहिता का पति उसे अपने दोस्तों के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव डालता था। इतना ही नहीं दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वाले भी महिला की पिटाई करते थे। इस मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
जान से मारने की कोशिश
पीड़ित महिला ने बताया कि 2017 के आखिरी महीने में उनका विवाह हुआ था। लेकिन शादी के एक साल बाद ही ससुराल वाले 10 लाख रुपये के अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर अक्सर प्रताड़ित करने लगे। महिला ने बताया कि पति के अन्य कई महिलाओं से अवैध संबंध थे। लेकिन विरोध करने पर पति उस पर अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। यहां तक कि विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसे जान से मारने का प्रयास किया।
थाना प्रभारी ने दी जानकारी
काकादेव थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई चल रही है।




