Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

AI समिट में बड़ी संख्या में युवा शामिल... पीएम मोदी ने कहा-भारत युवा आबादी वाला सबसे बड़ा देश

Shilpi Narayan
19 Feb 2026 10:46 AM IST
AI समिट में बड़ी संख्या में युवा शामिल... पीएम मोदी ने कहा-भारत युवा आबादी वाला सबसे बड़ा देश
x
AI इम्पैक्ट समिट 2026 में पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सभी का दुनिया के सबसे ऐतिहासिक AI समिट में स्वागत करता हूं।

नई दिल्ली। दिल्ली में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सभी का दुनिया के सबसे ऐतिहासिक AI समिट में स्वागत करता हूं। भारत दुनिया के सबसे बड़े टेक पूल का सेंटर है। यह ग्लोबल साउथ के लिए गर्व की बात है कि AI समिट भारत में हो रहा है।

AI समिट में बड़ी संख्या में युवा शामिल

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट का उद्धाटन करते हुए महमानों से कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की ओर से आप सभी का बहुत स्वागत है। उन्होंने संबोधन में कहा कि भारत युवा आबादी वाला सबसे बड़ा देश है। AI समिट में बड़ी संख्या में युवा शामिल हैं। पीएम ने आगे कहा कि जब पहली बार सिग्नल वायरलेस तरीके से भेजे गए, तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि एक दिन पूरी दुनिया रियल टाइम में कनेक्ट हो जाएगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानी इतिहास का एक ऐसा बदलाव है। आज हम जो देख रहे हैं, जो अंदाज़ा लगा रहे हैं, वह तो बस इसके असर की शुरुआत है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भविष्य में क्या कर सकता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें एक बड़ा विजन रखना होगा और उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी भी उठानी होगी। आज की पीढ़ी के साथ-साथ हमें इस बात की भी चिंता करनी होगी कि हम आने वाली जरूरतों को एआई का कैसा रूप देंगे। इसलिए, आज असली सवाल यह नहीं है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भविष्य में क्या कर सकता है। सवाल यह है कि हम आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का क्या करें? ऐसे सवाल इंसानियत के सामने पहले भी आए हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण न्यूक्लियर पावर है। हमने इसकी बदलती देखी है और इसका अच्छा योगदान भी देखा है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं आपके सामने एआई के फ्यूचर के लिए MANAV विजन प्रस्तुत करता हूं जिसके आधार पर हमारा फ्यूचर ऑफ वर्क नए अवसर लेकर आएगा।

MANAV का अर्थ है

M -मोरल और एथिकल सिस्टम

A-अकाउंटेबल गवर्नेंस

N-नेशनल सॉवेरेनिटी

A-एक्सिसेबल और इंक्लूसिव

V-वैलिड और लैजिटिमेट

Next Story