Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में हुआ बड़ा हादसा! एक इंस्पेक्टर की मौत, कई घायल, जानें कारण

Shilpi Narayan
7 Feb 2026 9:01 PM IST
फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में हुआ बड़ा हादसा! एक इंस्पेक्टर की मौत, कई घायल, जानें कारण
x

फरीदाबाद। फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। मेला में लगा एक झूला टूट गया, जिसकी वजह से वहां खड़े लोगों को बचाने पहुंचे एक इंस्पेक्टर की इस हादसे में जान चली गई। वहीं, दुर्घटना में करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि यह पहला हादसा नहीं है।

एक बच्चा और एक अधेड़ घायल

बता दें कि इससे पहले दोपहर के समय मेले का दूसरे नंबर का प्रवेश द्वार गिर गया था। इससे वहां मौजूद एक बच्चा और एक अधेड़ घायल हो गए थे। मिली जानकारी के अनुसार, एम्यूजमेंट पार्क में झूले के पास ड्यूटी दे रहे पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की इस हादसे में जान चली गई। बताया जा रहा है कि झूला पहले बायीं तरह तरफ गिराता दिखा। हादसे को भांपते हुए इंस्पेक्टर जगदीश ने जैसे ही वहां खड़े लोगों को हटाने की कोशिश की तो झूला एकाएक दायीं तरफ झूक गया और झूले और प्लेटफॉर्म के बीच में इंस्पेक्टर की गर्दन आ गई।

मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द

इस हादेसे में वे बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस दुर्घटना में चार घायलों को एम्बुलेंस की मदद से बीके अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें एक राजेश नाम का पुलिसकर्मी भी है।

इस बड़े हादसे के बाद मची अफरातफरी को देखते हुए सूरजकुंड मेले में शाम का मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। मेला परिसर में बनाए गए मुख्य चौपाल के मंच पर गायक नवीन पूनिया और स्टैंड अप कॉमेडियन अमित टंडन की प्रस्तुति होने वाली थी। वहीं, सप्ताहांत को देखते हुए मेले का लुत्फ लेने पहुंचे लोग भी अपने घर रवाना होने लगे।

Next Story