Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

नये साल के जश्न के बीच स्विट्जरलैंड के बार में जबरदस्त धमाका, कई लोगों की मौत, कई घायल

Anjali Tyagi
1 Jan 2026 12:03 PM IST
नये साल के जश्न के बीच स्विट्जरलैंड के बार में जबरदस्त धमाका, कई लोगों की मौत, कई घायल
x

नई दिल्ली। पूरी दुनिया आज नये साल का आगाज कर रहा है। दुनिया के हर कोने में लोग जश्न मना रहे है। ऐसे में नए साल पर स्विटजरलैंड से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल नये साल के जश्न में स्विटजरलैंड के क्रांस मोंटाना शहर में ब्लास्ट हुआ है। बता दें कि इस ब्लास्ट में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। ये धमाका एक बार में हुआ है।

घायलों को पहुंचाया जा रहा अस्पताल

जानकारी के मुताबिक पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और घायलों को अस्पताल ले जा रही है। ब्लास्ट के बाद इस बार में आग लग गई। इस आग में कई लोग फंस गए हैं। इन्हें स्विस पुलिस की रेस्क्यू टीम बार से बाहर निकाल रही है और अस्पताल भेज रही है।पुलिस के अनुसार नए साल के मौके पर इस बार में पार्टियां चल रही थी और लोगों की भारी भीड़ थी। इस दौरान धमाका हो गया।

Next Story