Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

नाबालिग लड़की आशिक से मिलने के लिए मां-बाप के खाने में मिलाती थी नींद की गोलियां, पढ़ लें इस खबर को उड़ जाएंगे होश!

Aryan
13 Jan 2026 2:30 PM IST
नाबालिग लड़की आशिक से मिलने के लिए मां-बाप के खाने में मिलाती थी नींद की गोलियां, पढ़ लें इस खबर को उड़ जाएंगे होश!
x
जब परिजनों ने लड़की से पूछताछ की तो उसने सच कबूला, उसने कहा कि वह पिछले एक साल से इस लड़के के संपर्क में है।

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर से हैरान कर देनेवाली वाला एक मामला सामने आया है। एक 9वीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की ने अपने प्रेमी के कहने पर अपने माता-पिता की जान को जोखिम में डाल दिया। दरअसल नाबालिग लड़की अपने प्रेमी से मिलने के चक्कर में हर रात अपने मां-बाप के खाने में नींद की दवा मिलाती थी। जैसे ही वो गहरी नींद में सोते थे तो अपने प्रेमी से मिलने जाती थी। हालांकि, लड़की के पिता ने बुद्धि लगाई जिससे इस प्रेम संबध पर विराम लग गया।

पिता ने संदेह होने पर बनाया प्लान

जानकारी के मुताबिक, लड़की के पिता मुंबई में पेंटिंग का काम करते हैं। लेकिन एक महीने पहले ही वह अपने गांव गए थे, तभी उन्हें अपनी बेटी के व्यवहार में फर्क नजर आया। वह घंटों किसी से फोन पर बात किया करती थी। खासकर रात के खाने के बाद जब पूरा परिवार सो जाता था। पिता को संदेह हुआ तो उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बेटी पर नजर रखने का प्लान बनाया। उसके बाद जो सच सबके सामने आया, सबके होश उड़ गए।

मां-बाप ने नींद आने किया ड्रामा

दरअसल लड़की ने हमेशा की तरह सभी के खाने में नींद की दवा दी। लेकिन, मां-बाप ने इसे नहीं खाया, बल्कि इसे छिपा दिया और नींद आने का ड्रामा किया। रात के तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे के आसपास लड़की ने देखा कि सभी सो गए हैं, तो धीरे से शॉल ओढ़कर घर से बाहर निकल गई। जैसे ही वह बाहर निकली, पिता ने उसका पीछा किया तो वह पास में ही रहने वाले 22 साल के युवक के घर में घुस गई। क्रोधित पिता ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

बॉयफ्रेंड ही नींद की दवा देता था

जब परिजनों ने लड़की से पूछताछ की तो उसने सच कबूला, उसने कहा कि वह पिछले एक साल से इस लड़के के संपर्क में है। वही लड़का उसे खाने में डालने के लिए नींद की गोलियां लाकार देता था, जिसे वह चुपके से खाने में मिलाती थी। बता दें कि इस मामले को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई। युवक ने फिर से ऐसी गलती नहीं करने की बात की, लेकिन वह नहीं सुधरा। इसके विपरीत, उसने लड़की के घर वालों को जान से मारने की धमकी दी। इसलिए लड़की के पिता ने गुलरिहा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


Next Story