Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अपने दो मासूम बच्चों को पुल पर छोड़ नदी में कूदी मां, मानसिक तनाव में रहने की आशंका, लोगों ने इस तरह बचाई जान...

Aryan
11 March 2026 3:50 PM IST
अपने दो मासूम बच्चों को पुल पर छोड़ नदी में कूदी मां, मानसिक तनाव में रहने की आशंका, लोगों ने इस तरह बचाई जान...
x
महिला के इस कदम के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है, फिलहाल मानसिक तनाव में रहने की बात सामने आई है

रांची। झारखंड के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र स्थित कोयल पुल पर आज यानी बुधवार को अचानक हंगामा मच गया। दरअसल एक महिला अपने दो छोटे मासूम बच्चों को पुल पर छोड़ कर नीचे छलांग लगा दी। इस घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। यहां तक कि कुछ समय के लिए पुल पर आवागमन भी बाधित रहा।

घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंची

जानकारी के अनुसार, महिला अपने दोनों बच्चों के साथ पुल पर पहुंची थी। इसी बीच महिला ने अचानक बच्चों को पुल पर ही छोड़ दिया और नदी में कूद गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पहुंची।

घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया

पुलिस टीम ने तत्काल घायल महिला को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मासूम बच्चों की उम्र दो से तीन साल की है।

मानसिक तनाव में रहती थी महिला

जानकारी के अनुसार, महिला लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नावागेठा गांव की निवासी है, जिसका नाम आरती देवी है। हांलाकि, महिला के इस कदम के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है, फिलहाल मानसिक तनाव में रहने की बात सामने आई है।

Next Story