Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

RJD में नए युग की शुरुआत: मीसा भारती ने तेजस्वी यादव को दी बधाई! दिया यह बयान...

Aryan
25 Jan 2026 4:36 PM IST
RJD में नए युग की शुरुआत: मीसा भारती ने तेजस्वी यादव को दी बधाई! दिया यह बयान...
x
इस मौके पर आरजेडी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि एक नए युग का शुभारंभ। तेजस्वी यादव बनाए गए राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष।

पटना। राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज यानी रविवार को हुई बैठक में तेजस्वी यादव को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस पर आरजेडी सांसद मीसा भारती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर तेजस्वी यादव को शुभकामनाएं भी दीं।

मीसा भारती ने कहा

RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के बाद मीसा भारती ने कहा कि कार्यकारिणी की आज बैठक हुई और तेजस्वी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पार्टी की ओर से हम तेजस्वी को शुभकामनाएं देते हैं।

तेजस्वी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद तेजस्वी यादव ने अपने पिता और RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बता दें कि तेजस्वी यादव को यह जिम्मेदारी संगठन को मजबूत करने और राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने और पार्टी की रणनीति को मजबूत करने के मकसद से दी गई है।

आरजेडी ने सोशल मीडिया पर लिखा

इस मौके पर आरजेडी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि एक नए युग का शुभारंभ। तेजस्वी यादव बनाए गए राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष।

Next Story