Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ आया अविश्वास प्रस्ताव! ओवैसी ने नियमों का उल्लेख कर पीठासीन की शक्तियों पर उठाए सवाल

Shilpi Narayan
10 March 2026 12:30 PM IST
लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ आया अविश्वास प्रस्ताव! ओवैसी ने नियमों का उल्लेख कर पीठासीन की शक्तियों पर उठाए सवाल
x

नई दिल्ली। लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है। लोकसभा में चेयर पर जगदंबिका पाल आए हैं। पीठासीन ने सदस्यों की ओर से स्थगन प्रस्ताव का नोटिस मिलने की जानकारी दी और कहा कि इनमें से किसी भी नोटिस को अनुमति नहीं दी गई है। इस पर विपक्ष की ओर से किसी सदस्य ने कुछ कहा। पीठासीन ने इस पर रूल 10 पढ़कर सुनाया और कहा कि जो व्यक्ति चेयर पर है, उसे वही शक्तियां होती हैं जो स्पीकर को होती हैं। लोकसभा में लिस्टेड बिजनेस लिए जा रहे हैं। वहीं राज्यसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही चल रही है।

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ आया अविश्वास प्रस्ताव

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आ गया है। बिहार के किशनगंज से कांग्रेस के सांसद डॉक्टर मोहम्मद जावेद ने स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। मोहम्मद जावेद की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रूल बुक से रूल पढ़कर पीठासीन पर ही आपत्ति कर दी।

सबकी बजाय अब डिबेट शुरू होनी चाहिए

दरअसल, लोकसभा में पीठासीन की पावर को लेकर डिबेट छिड़ गई है। असदुद्दीन ओवैसी ने नियमों का उल्लेख कर पीठासीन की शक्तियों पर सवाल उठाए, जब स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेंडिंग हो। बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने भी नियमों का उल्लेख कर पीठासीन की पावर बताई। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इन सबकी बजाय अब डिबेट शुरू होनी चाहिए। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने भी नियम पढ़ा। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद स्पीकर सदन की कार्यवाही का संचालन नहीं कर सकते। आप भी उनकी ओर से ही चुने गए हैं। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोई भी रूल पूरा पढ़ा जाना चाहिए। स्पीकर को यह अधिकार है कि वह वहां बैठे, बोले और वोट भी कर सकता है।

Next Story