
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- प्रेम का दर्दनाक अंत:...
प्रेम का दर्दनाक अंत: पति की मौत के बाद ऑटो ड्राइवर से बनाया अवैध संबंध, फिर आशिक को इस तरह से जिंदा जलाया...

आगरा। यूपी के आगरा के लोहामंडी इलाके से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। दरअसल यहां प्रेम-प्रसंग की वजह से एक युवक को जिंदा जलाने का मामला आया है। जिसकी 7 दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, चांद नाम का युवक 80 प्रतिशत तक झुलस गया था। वहीं, युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया।
परिजनों ने दी जानकारी
जानकारी के मुताबिक, 25 साल का चांद पेशे से ऑटो ड्राइवर था। वो सवारी छोड़कर घर लौट रहा था। परिजनों के अनुसार, आजमपाड़ा रोड पर उसकी कथित प्रेमिका शबनम, उसकी मां, भाई और एक अन्य व्यक्ति ने उसे रास्ते में ही रोक लिया था। इस दौरान पहले उनके बीच तीखी झड़प हुई, उसके बाद आरोपियों ने चांद को जबरन ऑटो से बाहर खींचकर पिटाई की। इसी बीच शबनम और उसके परिजनों ने चांद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर भाग गए।
चांद को आईसीयू में कराया गया भर्ती
पुलिस ने झुलसे हुए चांद को एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। स्थिति बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया चांद का शरीर 80 प्रतिशत तक जल चुका था।
पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
इस घटना से चांद के परिजनों का सब्र टूट गया। उन्होंने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने आरोपी शबनम और अन्य सहयोगी को हिरासत में लेने के बाद बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया। वहीं, आरोपी अब भी पीड़ित परिवार को धमकियां दे रहे हैं।
यह था मामला
मृतक के भाई शबीर ने जानकारी दी कि चांद और शबनम के बीच पिछले दो साल से अफेयर चल रहा था। शबनम मूल रूप से मथुरा की निवासी है। उसकी शादी आजमपाड़ा में हुई थी, लेकिन पति की मौत के बाद वो अपने देवर के साथ रहने लगी थी। इसी दौरान उसका चांद के साथ प्रेम संबंध शुरू हो गया।




