Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आकाश में दिखेगा ‘आंशिक चंद्र ग्रहण’! जानें कब लगेगा दूसरा चंद्र ग्रहण?

Anjali Tyagi
7 March 2026 8:00 PM IST
आकाश में दिखेगा ‘आंशिक चंद्र ग्रहण’! जानें कब लगेगा दूसरा चंद्र ग्रहण?
x

नई दिल्ली। साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को दिखाई दिया था। ऐसे में अब दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा। यह एक आंशिक (Partial) चंद्र ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा का लगभग 93% हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढकेगा।

कब लगेगा दूसरा चंद्र ग्रहण

जानकारी के मुताबिक साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 27 और 28 अगस्त की दरमियानी रात को लगेगा। 28 अगस्त को भारतीय समयानुसार (IST) ये दोपहर के वक्त शुरू होगा, लेकिन इस ग्रहण की वैश्विक शुरुआत 01:23 UTC से होगी। 04:41 UTC पर ग्रहण सबसे शानदार दिखेगा। इस ग्रहण की समाप्ति 07:02 UTC पर होगी। भारत में ये समय सुबह 06:53 से दोपहर 12:32 बजे के बीच का रहेगा।

भारत में नहीं दिखेगा ग्रहण

बता दें कि यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। चूंकि जिस समय चांद को ग्रहण लगेगा, उस समय भारत में सूरज चमक रहा होगा और दिन की रौशनी होगी। यही वजह है कि खगोलीय रूप से भारत में यह ग्रहण दृश्यमान नहीं होगा। जिसके चलते यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ये चंद्र ग्रहण उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के पश्चिमी हिस्से और पूर्वी प्रशांत महासागर और अटलांटिक क्षेत्र में नजर आएगा।

आकाश में दिखेगा ‘आंशिक चंद्र ग्रहण’

यह एक ‘आंशिक चंद्र ग्रहण’ रहेगा, लेकिन फिर पूर्ण जैसा ही लगेगा। क्योंकि इस दौरान पृथ्वी की गहरी छाया से चंद्रमा का 93 प्रतिशत तक का भाग ढक जाएगा। धरती की परछाई चंद्रमा पर पड़ने के समय सूर्य की किरणें पृथ्वी के वायुमंडल से टकराकर मुड़ जाती हैं। इससे चांद पूरी तरह काला होने के बजाय गहरा लाला दिखने लगता है।

लाल चांद कब दिखा?

गहरा लाल या "ब्लड मून" साल के पहले चंद्र ग्रहण के दौरान 3 मार्च 2026 को दिखाई दिया था, जो कि एक पूर्ण चंद्र ग्रहण था। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान ही पृथ्वी के वातावरण से छनकर आने वाली रोशनी के कारण चांद लाल नजर आता है।

Next Story