Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ट्रंप के घर को उड़ाने की साजिश! शॉटगन और एक पेट्रोल बम लेकर घुसा युवक! पुलिसकर्मियों ने शख्स को गोली से भूना

Shilpi Narayan
22 Feb 2026 10:46 PM IST
ट्रंप के घर को उड़ाने की साजिश! शॉटगन और एक पेट्रोल बम लेकर घुसा युवक! पुलिसकर्मियों ने शख्स को गोली से भूना
x

नई दिल्ली। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने एक युवक को गोली मार दी, जब उसने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के रिजॉर्ट में घुसने की कोशिश की। यह घटना फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच स्थित मार-ए-लागो रिजॉर्ट के बाहर हुई। एजेंसी के अनुसार युवक की उम्र लगभग 20 साल थी। सीक्रेट सर्विस ने बताया कि युवक आज सुबह करीब 1:30 बजे रिजॉर्ट के नॉर्थ गेट पर देखा गया। उस समय ट्रंप वॉशिंगटन में मौजूद थे।

युवक के पास एक फ्यूल कैन भी था

मिली जानकारी के अनुसार युवक के पास एक ऐसा हथियार था जो शॉटगन जैसा दिख रहा था, साथ ही उसके पास एक फ्यूल कैन भी था। अधिकारियों ने कहा कि युवक सुरक्षित घेरे में घुसने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान एजेंटों ने उस पर गोली चला दी। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि उसकी मंशा क्या थी और वह रिजॉर्ट में क्यों घुसना चाहता था।

युवक के पास शॉटगन और एक पेट्रोल बम था

बता दें कि सीक्रेट सर्विस ने बयान में कहा कि मार-ए-लागो प्रॉपर्टी के उत्तरी गेट के पास एक व्यक्ति को देखा गया, जिसके पास एक शॉटगन और एक पेट्रोल बम था। जब वो प्रतिबंधित क्षेत्र के अंदर घुसा तो पुलिसकर्मियों और पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय के एक डिप्टी ने उसका सामना किया और उस पर फायरिंग की। उस शख्स को गोली लग गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि उसकी पहचान अभी गुप्त रखी गई है। जानकारी के अनुसार, सीक्रेट सर्विस या शेरिफ ऑफिस का कोई भी कर्मचारी घायल नहीं हुआ है।

रिसॉर्ट में कोई भी संरक्षित व्यक्ति मौजूद नहीं

फिलहाल एफबीआई, सीक्रेट सर्विस और पाम बीच काउंटी शेरिफ ऑफिस संयुक्त रूप से गोलीबारी की जांच कर रहे हैं। यह भी पड़ताल की जा रही है कि आखिर हमला करने वाले शख्स का मकसद क्या था और उसका बैकग्राउंड और हाल में उसकी एक्टिविटी क्या रही है। सीक्रेट सर्विस ने बताया कि घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति वाशिंगटन में थे और रिसॉर्ट में कोई भी संरक्षित व्यक्ति मौजूद नहीं था।

Next Story