Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब! प्रयागराज-काशी तक भीड़, संगम में 15 लाख लोगों ने लगाई डुबकी

Anjali Tyagi
15 Jan 2026 10:09 AM IST
मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब! प्रयागराज-काशी तक भीड़, संगम में 15 लाख लोगों ने लगाई डुबकी
x

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में आज मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घर से निकल पड़े है। प्रयागराज में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आज संगम तट पर लगभग 15 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने माघ मेले के पहले आधिकारिक स्नान पर्व पर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में स्नान किया।

काशी में श्रद्धालुओं का उत्साह

वाराणसी में मकर संक्रांति के पर्व पर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। यहां गंगा तट पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा. काशी के सभी 84 घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है।

सुरक्षा व्यवस्था

भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं, जिसमें घाटों पर बैरिकेडिंग और जल पुलिस की तैनाती शामिल है।

धार्मिक महत्व

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही उत्तरायण शुरू हो गया है, जिसे दान-पुण्य और स्नान के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। आज के इस विशेष अवसर पर श्रद्धालुओं का आगमन निरंतर जारी है।

Next Story