Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

रेलवे स्टेशन पर मिला करोड़ों का सांप, दो मुंह वाले इन सांपों का इस काम के लिए किया जाना था इस्तेमाल, जानें क्या

Aryan
4 Feb 2026 2:30 PM IST
रेलवे स्टेशन पर मिला करोड़ों का सांप, दो मुंह वाले इन सांपों का इस काम के लिए किया जाना था इस्तेमाल, जानें क्या
x
बैग में सांप को देख रेलवे पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना के बाद स्नेक कैचर और क्यूआरटी की टीम मौके पर पहुंची

गयाजी। रेलवे पुलिस यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सजग रहती है। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में हमेशा जांच की जाती है कि कहीं कोई संदिग्ध वस्तु तो नहीं है। इसी कड़ी में बिहार के गयाजी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ को दो संदिग्ध यात्री दिखाई दिए। शक की वजह से टीम ने जब उन दोनों यात्रियों का बैग चेक किया तो वो चौंक गए। इस बीच रेलवे स्टेशन पर भीड़ जमा हो गई।

बैग में मिला सांप

दरअसल आरपीएफ को यात्री के बैग से रेड सैंड बोआ सांप मिला जिसकी बिक्री करोड़ों रुपये में होती है। पुलिस ने तुरंत दोनों संदिग्ध यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान कुछ देर के लिए रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सांप को जब्त करते हुए दोनों तस्करों को रेलवे पुलिस अपने साथ ले गई।

दोनों यात्री भागने की कोशिश में थे

इस पूरे मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर ने जानकारी दी कि गश्ती के दौरान प्लेटफार्म संख्या 1 बी पर दो व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। पुलिस को देख दोनों आदमी भागने लगे थे। लेकिन तुरंत उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में जानकारी मिली एक नाम उपेंद्र कुमार तो दूसरे ने मोहम्मद सादुल्ला है। इनके पास जो बैग था उसकी तलाशी ली गई तो दुर्लभ प्रजाति का मृत रेड सैंड बोआ सांप है।

पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी

बैग में सांप को देख रेलवे पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना के बाद स्नेक कैचर और क्यूआरटी की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद सांप को जब्त कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में रेड सैंड बोआ सांप की मांग है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। तंत्र-मंत्र, अंधविश्वास और अवैध वन्यजीव व्यापार के कारण इसकी कीमत करोड़ों रुपये तक बताई जाती है। इसी वजह से सांप तस्कर इसे एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में लगे थे। रेड सैंड बोआ सांप को दोमुंहा सांप भी कहते हैं। यह अतिदुर्लभ और गैर-विषैला सरीसृप होता है।


Next Story