Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सोनम कपूर की एक फिल्म जो OTT पर आज भी मचा रही है धमाल! कल्ट मूवी 'नीरजा' मस्ट वॉच कैटेगरी में बनी

Shilpi Narayan
11 Feb 2026 2:50 PM IST
सोनम कपूर की एक फिल्म जो OTT पर आज भी मचा रही है धमाल! कल्ट मूवी नीरजा मस्ट वॉच कैटेगरी में बनी
x



मुंबई। सोनम कपूर ने साल 2007 में बतौर हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। सोनम ने अपने एक्टिंग करियर में यूं तो कई शानदार मूवीज में काम किया। लेकिन एक फिल्म ऐसी रही, जो मील का पत्थर साबित हुई। 10 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली सोनम कपूर की वह कल्ट मूवी आज के समय में ओटीटी पर मस्ट वॉच बन गई है।


सोनम ने लंबे समय से सोनम कपूर एक्टिंग से फील्ड से ब्रेक पर मौजूद हैं। लेकिन अपनी निजी जिंदगी और पुरानी फिल्मों को लेकर वह चर्चा में बनी रहती हैं। सोनम के करियर की सबसे अद्भुत फिल्म फिलहाल ओटीटी पर मस्ट वॉच कैटेगरी में बनी हुई है। जिस फिल्म के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, वह एक बायोग्राफिकल थ्रिलर है।


जिसमें सोमन कपूर ने रियल लाइफ कैरेक्टर को प्ले किया था। 2016 में रिलीज होने वाली उस मूवी की कहानी एक भारतीय फ्लाइट अटेंडेंट के जीवन पर आधारित थी, जिन्होंने 5 सितंबर 1986 को आतंकवादियों द्वारा हाइजैक किए गए पैन एम फ्लाइट 73 ( PAN M73) में मौजूद 300 से अधिक यात्रियों की जान अपनी बहादुरी और चतुराई से बचाई थी।



हालांकि, इस दौरान उन्हें अपने जीवन का बलिदान भी देना पड़ा था। अब तो आप समझ ही गए होगे कि यहां बात सोनम कपूर की सुपरहिट फिल्म नीरजा की जा रही है। इस मूवी में अभिनेत्री नीरजा भनोट की भूमिका को अदा किया और उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर हर किसी का दिल जीता। नीरजा को सोनम कपूर की सबसे सफल मूवीज में शुमार किया जाता है।


फिल्म नीरजा की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि रिलीज के करीब एक दशक बाद ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर मस्ट वॉच बनी हुई है। इस फिल्म को अब भी दर्शका देखना पसंद करते हैं। निर्देशक राम मधवानी की इस फिल्म में सोनम के अलावा अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी अहम भूमिका अदा की थी।

Next Story