
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- मोहब्बत की अनूठी...
मोहब्बत की अनूठी दास्तां, प्रिंसिपल का चपरासी पर आया दिल, चाय की चुस्कियां लेते-लेते बन गई दुल्हन...

नई दिल्ली। आपने सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक कहानी पढ़ी होगी, ऐसी ही इन दिनों एक लव स्टोरी वायरल हो रही है। कहते हैं कि प्रेम अंधा होता है न उम्र देखता न जाति। ऐसा ही कुछ इस प्रेमकहानी में भी हुआ। इस कहानी के पात्र पाकिस्तान के मुल्तान की एक स्कूल प्रिंसिपल फरजाना और उसी स्कूल के चपरासी फैयाज हैं। दरअसल इस कहानी में मजेदार बात यह है कि प्यार किसी बातचीत से नहीं, बल्कि चाय के कप से शुरुआत हुई।
प्रिंसिपल फरजाना कविता प्रेमी हैं
जानकारी के अनुसार, मुल्तान के एक सेकंडरी स्कूल की प्रिंसिपल फरजाना पढ़ी-लिखी और कविता प्रेमी हैं। लेकिन उनका दिल किसी रईसजादे पर नहीं, बल्कि अपने ही स्कूल के चपरासी फैयाज पर आ गया। फरजाना ने कहा कि वे फैयाज की सादगी और उनके काम करने के सलीके की फिदा हो गई।
फैयाज से ऐसे हुईं प्रभावित
फरजाना ने कहा कि फैयाज जिस सलीके और सम्मान के साथ उन्हें चाय सर्व करते थे, खासकर बिना एक बूंद नीचे गिराए, उनके उसी अंदाज ने उन्हें ‘क्लीन बोल्ड’ कर दिया। उन्होंने आगे कहा, सच्चा प्यार पद या ओहदा नहीं देखता है।
फरजाना ने किया प्रपोज
फरजाना ने कहा कि अक्सर लोग पद और प्रतिष्ठा के पीछे भागते हैं, लेकिन समाज क्या कहेगा की परवाह किए बिना अपने दिल की बात सुनी। उन्होंने कहा कि फैयाज की विनम्रता और ईमानदारी को देखते हुए मैंने खुद आगे बढ़कर उन्हें प्रपोज किया और अब मैं उनकी दुल्हन हूं।
अनोखी प्रेम कहानी हुई वायरल
जैसे ही यह अनोखी प्रेम कहानी वायरल हुई, इंटरनेट पर कमेंट्स की मानो बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने हैरान होकर लिखा, प्यार अंधा होता है, पर इतना अंधा। दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, अब तो चाय सर्व करने की ट्रेनिंग लेनी पड़ेगी। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ये पाकिस्तान है भैया। यहां कुछ भी हो सकता है। एक और यूजर ने कहा, कह दो कि यह झूठ है।




