Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

शराब समझकर बर्तन साफ करने वाला जहरीला केमिकल पी लिया, तीन महिलाओं सहित चार की मौत, जानें पूरा मामला

Shilpi Narayan
13 Feb 2026 8:00 PM IST
शराब समझकर बर्तन साफ करने वाला जहरीला केमिकल पी लिया, तीन महिलाओं सहित चार की मौत, जानें पूरा मामला
x

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जिसने पूरे इलाके में सबको हिला कर रख दिया है। दरअसल, शादी समारोह में काम कर लौटे मजदूरों ने शराब समझकर बर्तन साफ करने वाला जहरीला केमिकल पी लिया। इस घटना में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

शादी समारोह से घर तक पहुंचा जानलेवा रसायन

मिली जानकारी के अनुसार,शादी वाले घर में बर्तन चमकाने के लिए विशेष केमिकल मंगवाया गया था। जिसमें आलोली गांव के रतन पुत्र मसरिया कंजर, उसकी पत्नी सुशीला देवी, जमनी देवी और बदामी देवी की मौत हो गई। वहीं काम खत्म होने के बाद मजदूर उस केमिकल की कुछ बोतलें शराब समझकर अपने साथ घर ले आए। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह तरल पदार्थ जानलेवा साबित होगा।

तेज रसायन या शराब जैसा पदार्थ हो सकता

बता दें कि रात को घर पहुंचने के बाद चारों ने उस रसायन को शराब समझकर पी लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। पेट में तेज जलन, उल्टियां और चक्कर आने लगे। घबराए परिजनों और ग्रामीणों ने सभी को गंगापुर अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान जमनी देवी, रतन कंजर, उसकी पत्नी सुशीला और शंकर कंजर की मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, पोस्टमार्टम के दौरान मृतकों के पेट में जहरीला तरल पाया गया है। प्रारंभिक जांच में यह कोई तेज रसायन या शराब जैसा पदार्थ हो सकता है।

परिजनों को हर संभव सहायता का जाताया भरोसा

भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि जिस बोतल से केमिकल पिया गया, उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह रसायन भीलवाड़ा की ही एक दुकान से खरीदा गया था। पुलिस दुकानदार से पूछताछ कर रही है कि यह केमिकल किस उद्देश्य से बेचा गया और उस पर चेतावनी या सुरक्षा संबंधी निर्देश क्यों नहीं थे। वहीं इस घटना के बारे में कलेक्टर ने बताया कि मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत आर्थिक मदद दी जाएगी। यदि किसी का पंजीकरण नहीं है, तो मुख्यमंत्री सहायता कोष से राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

Next Story