Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा पर गंभीर परिणाम होंगे...फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का बड़ा बयान

Shilpi Narayan
28 Feb 2026 6:00 PM IST
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा पर गंभीर परिणाम होंगे...फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का बड़ा बयान
x

नई दिल्ली। ईरान- इजराइल के बीच चल रहे युद्ध का असर मीडिल ईस्ट के कई देशों पर देखने को मिल रहा है। इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का बड़ा बयान सामने आया है। मैक्रों ने कहा कि अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होता है तो इसके अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा पर गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि फ्रांस अपने करीबी साझेदारों की मांग पर उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी संसाधन तैनात करने को तैयार है।

अबूधाबी का BAPS हिंदू मंदिर रहेगा बंद

ईरान पर इजरायल और ईरान के हमले के बाद उपजी तनाव की स्थिति में अबू धाबी का BAPS हिंदू मंदिर आज बंद रहेगा। मंदिर प्रबंधन द्वारा जारी बयान में कहा गया, 'मध्य पूर्व में तनाव की स्थिति के मद्देनज़र और राष्ट्रीय सुरक्षा की सलाह के अनुसार, अबू धाबी का BAPS हिंदू मंदिर आज के शेष समय के लिए सुरक्षा कारणों से बंद रहेगा। सभी की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम प्रार्थना करते हैं कि सभी के बीच समझ और शांति बनी रहे, और संबंधित अधिकारियों के मार्गदर्शन का पालन करते रहें। आगे की जानकारी उपयुक्त समय पर साझा की जाएगी।'

Next Story