
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अयोध्या में उमड़ा...
अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब! 5 लाख स ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

अयोध्या। अयोध्या में रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा है। रामनवमी पर अयोध्या में रामभक्तों का बड़ा हुजूम उमड़ा है। सुबह से अब तक करीब 5 लाख स ज्यादा श्रद्धालुओं ने राम मंदिर में श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं में युवाओं की संख्या सबसे अधिक है।
भव्य सूर्य तिलक
दोपहर ठीक 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य तिलक हुआ, जहां सूर्य की किरणें लगभग 4 से 9 मिनट तक प्रभु के ललाट पर सुशोभित हुईं। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर के कपाट निर्धारित समय से दो घंटे पहले, यानी सुबह 5 बजे ही खोल दिए थे।
सुरक्षा व्यवस्था
भीड़ प्रबंधन के लिए अयोध्या को सुरक्षित ज़ोन में बांटा गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार अनाउंसमेंट कर रही है और सुरक्षा के लिए ड्रोन व सीसीटीवी (CCTV) का उपयोग किया जा रहा है।
सरयू स्नान
श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई और उसके बाद कतारों में लगकर राम मंदिर में दर्शन किए। अयोध्या के लगभग 5,000 मंदिरों में जन्मोत्सव का उल्लास है, लेकिन मुख्य आकर्षण राम जन्मभूमि मंदिर का हाई-टेक सूर्य तिलक रहा है।




