
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- हिन्दू युवक से प्रेम...
हिन्दू युवक से प्रेम प्रसंग में युवती ने की जान देने की कोशिश, बच गई तो मां-भाई ने मार डाला, हत्या का तरीका कर देगा हैरान

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल हिन्दू युवक से प्रेम प्रंसग के चलते एक मां-भाई ने समाज में बदनामी के डर से युवती को मौत के घाट उतार डाला। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका की मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेम प्रसंग का था मामला
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फरजाना का किसी हिन्दू युवक से प्रेम प्रसंग था, जिससे समाज में बदनामी के डर से उन्होंने 1/2 मार्च की रात उसे अरहर के खेत में ले जाकर जबरन सल्फास का पाउडर खिलाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को चने के खेत में रख दिया। बाद में मां ने फतेहपुर आकर थाने में बेटी की मौत की सूचना दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है. साथ ही आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
लड़की मे पहले लगाया था रेप का आरोप
परिजनों ने शुरुआत में गांव के ही सुनील यादव नाम के युवक पर आरोप लगाया था। युवती की मां का कहना था कि सुनील ने शादी का झांसा देकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था और इस संबंध में 26 फरवरी को पुलिस में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। उस मामले में आरोपी युवक को पुलिस पूछताछ के लिए पहले ही हिरासत में ले चुकी थी।
युवती ने की थी सुसाइड की कोशिश
बताया जाता है कि युवती ने 25 फरवरी को रेलवे ट्रैक पर जाकर अपनी जान देने की कोशिश भी की थी। उस समय आरपीएफ के जवानों ने उसे समय रहते बचा लिया था और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद युवती ने सुनील यादव पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।




