
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- रेखा सरकार की बजट पर...
रेखा सरकार की बजट पर आप का हमला! आतिशी ने कहा- पहले बजट का हिसाब चुकता करो, जानें क्या

नई दिल्ली। दिल्ली की रेखा सरकार ने आज 1,03,700 करोड़ का बजट पेश किया है। वहीं इसमें दिल्ली सरकार ने 9वीं की छात्राओं को साइकिल, 10वीं के बच्चों को लैपटॉप देने का ऐलान किया है। साथ ही दिल्लीवासियों को और कई तोहफा दिया है। हालांकि अब आप इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा है। दरअसल, विपक्ष की नेता और AAP MLA आतिशी ने कहा कि BJP दिल्ली की जनता को धोखा दे रही है।
1 लाख करोड़ का नकली बजट पेश
साथ ही उन्होंने कहा कि एक साल पहले इसी विधानसभा में 1 लाख करोड़ रुपये का नकली बजट पेश किया गया था, जिससे वे फायर ब्रिगेड के लिए एक सीढ़ी भी नहीं दे पाए। पालम आग की घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जिन्हें बचाया जा सकता था अगर फायर ब्रिगेड के पास सीढ़ियां होतीं। उनकी पोल खुल गई है। इसीलिए वे हमें विधानसभा में घुसने से रोकते हैं, क्योंकि हम अंदर जाकर उनकी पोल खोलेंगे लेकिन हम बाहर जाकर उनकी पोल खोलेंगे। आशीष सूद को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।




