Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने को लेकर आप नेता संजय सिंह का बड़ा बयान! कहा- यह बात बेबुनियाद है...

Aryan
23 March 2026 11:32 AM IST
राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने को लेकर आप नेता संजय सिंह का बड़ा बयान! कहा- यह बात बेबुनियाद है...
x
सांसद संजय सिंह ने सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि यदि कभी राघव चड्ढा ऐसा कोई कदम उठाते हैं, तो सबसे पहले विरोध करने वालों में वह खुद ही होंगे

नई दिल्ली। राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें काफी दिनों से सुनाई दे रही है। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राघव चड्ढा के बीजेपी में जाने की बातें बेबुनियाद हैं। इस तरह की बातों पर वह बिल्कुल भरोसा नहीं करते हैं।

राघव चड्ढा पार्टी का खास हिस्सा

संजय सिंह ने कहा कि राघव चड्ढा पार्टी का अहम हिस्सा हैं और परिवार के सदस्य की तरहआप से जुड़े हुए हैं। राघव चड्डा को राज्यसभा भेजा गया, पंजाब की जिम्मेदारी दी और उनके खिलाफ चल रहे मामलों में भी बड़ी राहत मिली है। ऐसे में यह कहना कि वे पार्टी से अलग हो रहे हैं, पूरी तरह से गलत बात है।

गतिविधियां दिखी कम

गौरतलब है कि उन्होंने यह भी माना कि पिछले कुछ समय से राघव चड्ढा की सार्वजनिक रुप से कम सक्रिय हैं। वे न पार्टी ऑफिस में दिखाई देते न किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में और न ही सोशल मीडिया पर पार्टी की बड़ी कानूनी जीत को लेकर कोई प्रतिक्रिया दी। एक इंटरव्यू में संजय सिंह ने कहा कि इस सवाल का जवाब खुद राघव चड्ढा ही बेहतर दे पाएंगे।

राजनीति में उतार-चढ़ाव होने का मतलब पार्टी छोड़ना नहीं

संजय सिंह ने कहा कि राजनीति में हर नेता के जीवन में ऐसे दौर आते हैं जब वह थोड़ा कम सक्रिय दिखाई देता है। इसका मतलब यह नहीं होता कि वह पार्टी छोड़ रहा है। उन्होंने साफ कहा कि किसी की कम मौजूदगी को लेकर इस तरह के निष्कर्ष निकालना सही नहीं है।

बीजेपी में शामिल होने को लेकर जताया रोष

सांसद संजय सिंह ने सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि यदि कभी राघव चड्ढा ऐसा कोई कदम उठाते हैं, तो सबसे पहले विरोध करने वालों में वह खुद ही होंगे। उन्होंने दोहराया कि फिलहाल उन्हें ऐसी किसी संभावना पर बिल्कुल भरोसा नहीं है।

Next Story