
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- फोटो की आरती की,...
फोटो की आरती की, महिलाओं ने गाए भजन, बजे ढोल-नगाड़े... वाराणसी में इस तरह की गई पुतिन की पूजा!

नई दिल्ली। आज के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज शाम को भारत पहुंच रहे हैं। ऐसे में पूरे भारत में जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। पुतिन दो दिन के लिए भारत आएंगे और उनका आगमन शाम करीब 6:35 बजे होने की उम्मीद है। उनके भारत पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके लिए एक निजी रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। इस बीच वाराणसी में कुछ खास देखने को मिला। दरअसल कुछ लोगों द्वारा पुतिन की तस्वीर की आरती उतारी गई। जिसकी वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।
वीडियो में क्या है?
यह आयोजन 'विशाल भारत संस्थान' नामक एक स्थानीय संगठन द्वारा किया गया था। वीडियो में लोग पुतिन के फ्रेम किए हुए फोटो की आरती करते दिख रहे हैं, साथ ही महिलाएं भजन गा रही हैं और ढोल-नगाड़े बजाए जा रहे हैं। इस दौरान "भारत-रूस मैत्री जिंदाबाद" जैसे नारे लगाए गए और एक 'मैत्री मार्च' (Friendship March) भी निकाला गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन दोनों के कट-आउट और तस्वीरें थीं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब चर्चा में रहा और लोगों ने इसे भारत-रूस के गहरे रिश्तों की एक अनोखी मिसाल बताया।
क्या बोले लोग?
लोगों का कहना है कि पुतिन और मोदी दोनों ऐसे विश्व नेता हैं जो दुनिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए काम कर रहे हैं। साथ ही आयोजकों ने इस कदम को दोनों देशों के बीच मजबूत और स्वाभाविक दोस्ती का प्रतीक बताया और कहा कि रूस ने हमेशा मुश्किल समय में भारत का साथ दिया है।




