
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अभिषेक शर्मा ने रचा...
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास! T20I में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) क्रिकेट में पावरप्ले के दौरान अपने आक्रामक प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। उन्होंने 22 गेंदों में भारत की सबसे तेज फिफ्टी बनाई, पावरप्ले में दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बने और न्यूजीलैंड के खिलाफ एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों में शामिल हो हुए है।
पावरप्ले का दबदबा
उन्होंने मैच की पहली 6 ओवरों में निडर होकर बल्लेबाजी करने की नई परिभाषा लिखी है। टी20आई करियर की शुरुआत से ही उन्होंने बड़े शॉट खेलने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है, जिससे वे विश्व क्रिकेट में एक खतरनाक ओपनर के रूप में उभरे हैं। अभिषेक शर्मा ने छह जुलाई 2024 को अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था और तब से अब तक वह पावरप्ले (पहले 6 ओवर) में वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। अभिषेक ने छह जुलाई 2024 के बाद से अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय में पावरप्ले यानी शुरुआती छह ओवरों में सबसे ज्यादा 49 छक्के लगाए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान हैं। उनके नाम 28 छक्के हैं। कोई अभिषेक के आसपास नहीं है। ये आंकड़ा उनके अटैकिंग गेम को साफ दिखाता है।
तेज तर्रार पारियां
अभिषेक ने हाल के मैचों में पावरप्ले के दौरान न केवल सबसे ज्यादा छक्के लगाए, बल्कि उनका स्ट्राइक रेट भी अन्य बल्लेबाजों की तुलना में काफी अधिक रहा है।




