Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अभिषेक शर्मा की बीमारी पर हुआ बड़ा खुलासा! टीम मैनेजमेंट ने स्टार बल्लेबाज पर गंभीर चोट लगने का किया यह दावा

Shilpi Narayan
23 Feb 2026 4:15 PM IST
अभिषेक शर्मा की बीमारी पर हुआ बड़ा खुलासा! टीम मैनेजमेंट ने स्टार बल्लेबाज पर गंभीर चोट लगने का किया यह दावा
x

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया गया है। टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले अभिषेक को गंभीर चोट लग गई थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने इसे छुपाकर रखा और उन्होंने पहले मैच में चोटिल होने के बावजूद बल्लेबाजी की। वहीं इस मुकाबले में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वह 4 मैचों में 15 रन ही बना पाए हैं। उनके खराब प्रदर्शन की वजह इसी चोट को भी माना जा रहा है।

टीम इंडिया ने छुपाया इतना बड़ा सच

रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम के ऑफिशियल फोटोशूट के दौरान अभिषेक के हाथ पर कट आ गया था। यह हादसा इतना गंभीर था कि उन्हें स्टिच (टांके) लगवाने पड़े। इसके बावजूद अभिषेक ने चोट की परवाह किए बिना टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में बल्लेबाजी की। ये मैच USA के खिलाफ खेला गया था। इस मुकाबले में वह खाता खोले बिना आउट हो गए थे लेकिन इस फैसले ने सवाल भी खड़ा कर दिया है कि इतनी बड़ी चोट के साथ खेलने का जोखिम क्यों लिया गया?

चोट के दावे ने हर किसी को चौंकाया

हालांकि, वह टीम इंडिया के दूसरे मैच का हिस्सा नहीं थे। लेकिन इसकी वजह पेट में इंफेक्शन बताई गई थी। वहीं टीम मैनेजमेंट ने अपडेट दिया था कि वह पेट में इंफेक्शन की वजह से नामीबिया के खिलाफ मुकाबले नहीं खेले। अभिषेक शर्मा को यूएसए के खिलाफ मैच के बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। लेकिन इसकी वजह भी पेट में दर्द ही बताई गई थी। फिर उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले से मैदान पर वापसी की थी। लेकिन चोट के इस दावे ने हर किसी को चौंका दिया है। अभिषेक शर्मा के लिए ये टूर्नामेंट अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। वह 4 मैचों में 15 रन ही बना सके हैं, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनके बल्ले से निकले थे।

Next Story