Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

यमुना विहार में भी हुआ फरीदाबाद जैसा एसी ब्लास्ट! पिज्जा हट के एसी कंप्रेसर में ब्लास्ट, 5 घायल

Anjali Tyagi
9 Sept 2025 11:24 AM IST
यमुना विहार में भी हुआ फरीदाबाद जैसा एसी ब्लास्ट! पिज्जा हट के एसी कंप्रेसर में ब्लास्ट, 5 घायल
x
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि हादसे में घायल हुए 5 लोगों में से तीन पिज्जा हट के वर्कर है और दो राहगीर है।

नई दिल्ली। दिल्ली के यमुना विहार इलाके में बने पिज्जा हट के ग्राउंड फ्लोर पर AC के कंप्रेसर में ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए हैं। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। सभी घायलों को पुलिस ने जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

हादसे में घायल हुए 5 लोग

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि हादसे में घायल हुए 5 लोगों में से तीन पिज्जा हट के वर्कर है और दो राहगीर है। फिलहाल सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्यों हुआ हादसा

माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण ब्लास्ट हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राउंड फ्लोर पर पिज्जा हट है और पहली मंजिल पर एक ऑफिस स्थित है। दूसरी मंजिल पर लोग रहते हैं। लेकिन हादसे के दौरान ऊपर के दोनों फ्लोर खाली थे। इससे सटीक कारणों को जानने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

बता दें कि आग की सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका। बता दें, बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर पिज्जा हट है। जबकि पहली मंजिल पर एक ऑफिस है और सेकेंड फ्लोर रिहायशी है। हालांकि, हादसे के वक्त ऊपर दोनों फ्लोर खाली थे। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

फरीदाबाद में भी हुआ था ऐसा एसी ब्लास्ट

दरअसल इस हादसे से पहले दिल्ली से सटे फरीदाबाद में भी कल ग्रीनफील्ड कॉलोनी में स्थित एक मकान में एसी में ब्लास्ट हुआ था। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। यहां शॉर्ट सर्किट के कारण एसी में ब्लास्ट के साथ आग लग गई।

Next Story