
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- ‘घूसखोर पंडित’ पर...
‘घूसखोर पंडित’ पर टाइटल विवाद पर एक्शन! मेकर्स ने दी सफाई, बोले- ये बस एक फिक्शनल कहानी

मुंबई। मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के शीर्षक और ट्रेलर को लेकर विवाद बढ़ा हुआ है। देश के अलग-अलग हिस्सों में फिल्म के नाम को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। तो वहीं एफएमसी ने भी फिल्म के अनअथराइज्ड टाइटल को लेकर मेकर्स को नोटिस भेजा है। ऐसे में के फिल्म के मेकर्स और राइटर नीरज पांडे ने आधिकारिक सफाई दी है।
ये सिर्फ काल्पनिक कहानी
अब विवाद बढ़ने पर नीरज पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपना एक लंबा-चौड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है। अपने बयान में नीरज पांडे ने कहा, ‘हमारी फिल्म एक काल्पनिक पुलिस ड्रामा है। इसमें 'पंडित' शब्द का प्रयोग केवल एक काल्पनिक पात्र के बोलचाल के नाम के रूप में किया गया है। कहानी एक व्यक्ति के कामों और विकल्पों पर केंद्रित है। किसी भी जाति, धर्म या समुदाय पर टिप्पणी या प्रतिनिधित्व नहीं करती है। एक फिल्म निर्माता के रूप में मैं अपने काम को गहरी जिम्मेदारी की भावना के साथ करता हूं, ऐसी कहानियां कहना जो अच्छी और सम्मानजनक हों।’
शीर्षक पर सफाई
अपने बयान में निर्माता ने आगे कहा, ‘मेरी पिछली फिल्मों की तरह, यह फिल्म भी पूरी ईमानदारी से बनाई गई है और इसका एकमात्र उद्देश्य दर्शकों का मनोरंजन करना है। हम समझते हैं कि फिल्म के शीर्षक से कुछ दर्शकों को ठेस पहुंची है और हम उनकी भावनाओं को समझते हैं। इन चिंताओं को देखते हुए हमने फिलहाल सभी प्रचार सामग्री को हटाने का फैसला किया है, क्योंकि हमारा मानना है कि फिल्म को पूरी तरह से देखा जाना चाहिए। इसे उस कहानी के संदर्भ में समझा जाना चाहिए, जिसे हम बताना चाहते हैं, न कि आंशिक झलक के आधार पर। हम जल्द ही दर्शकों के साथ फिल्म साझा करने के लिए उत्सुक हैं।’
प्रचार सामग्री हटा दिया गया
विवाद और सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म की सभी प्रचार सामग्री और टीजर को फिलहाल हटा लिया है।
क्या था विवाद
यह विवाद तब शुरू हुआ जब ब्राह्मण समुदाय ने फिल्म के शीर्षक को जातिवादी और अपमानजनक बताते हुए आपत्ति जताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लखनऊ में नेटफ्लिक्स और मेकर्स के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। इसके अलावा, दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए याचिका भी दायर की गई है।




