Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बोल्डनेस अदाओं से सोशल मीडिया पर आग लगाने वाली अभिनेत्री आयशा शर्मा ने एक्टिंग छोड़ रायटिंग की दुनिया में रखा कदम!

Shilpi Narayan
13 Feb 2026 1:42 PM IST
बोल्डनेस अदाओं से सोशल मीडिया पर आग लगाने वाली अभिनेत्री आयशा शर्मा ने एक्टिंग छोड़ रायटिंग की दुनिया में रखा कदम!
x



मुंबई। अभिनेत्री आयशा शर्मा करियर में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। गिनी चुनी फिल्म में ही नजर आई है। जॉन अब्राहम के साथ फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में नजर आईं अभिनेत्री आयशा शर्मा अब एक लेखक बन गई हैं। आयशा फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चाओं में रहती हैं।


वहीं अब अभिनेत्री ने अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत कर रही हैं। उन्होंने 'ब्लूम' के साथ एक लेखिका के रूप में अपनी शुरुआत की है। एक्ट्रेस का कहना है कि यह किताब रोजमर्रा के इमोशनल अनुभवों से प्रेरित है।


एक इंटरव्यू के दौरान आयशा ने अपनी किताब को लेकर कहा कि यह उन पाठकों से बात करती है जो तनाव, खुद पर संदेह और हर चीज को संभालने के अथक दबाव से जूझ रहे हैं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि सही किताब सही समय पर मिलती है। मुझे उम्मीद है कि यह आपको तब मिले जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत हो।


वहीं आयशा ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जब ऐसा हो, तो यह आपको यह एहसास दिलाए कि आपको समझा जा रहा है, उन दिनों में जब आपको किसी सहारे की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। मैं यह दावा नहीं करती कि मेरे पास सभी सवालों के जवाब हैं।


लेकिन मुझे उम्मीद है कि मेरी किताब आपको यह महसूस कराएगी कि ‘आयशा ने उन भावनाओं को शब्दों में पिरो दिया है, जिन्हें मैं हमेशा से महसूस करती रही हूं लेकिन व्यक्त करना नहीं जानती थी। यह किताब 27 फरवरी 2026 को भारत के बुकस्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगी।


आयशा ने बताया कि ये किताब उनकी आत्मकथा नहीं है, लेकिन फिर भी यह उनके वास्तविक भावनात्मक अनुभवों पर आधारित है। किताब की शुरुआत और प्रकाशन को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने खुद ही इसका कॉन्सेप्ट तैयार किया है। अपने आप से ही पब्लिशर्स से भी संपर्क किया।


उनकी सकारात्मक प्रतिक्रिया ने मुझे बहुत प्रोत्साहित किया, न केवल एक राइटर के रूप में, बल्कि अपनी क्रिएटिवनेस पर भरोसा करने वाली एक व्यक्ति के रूप में भी। आयशा ने बताया कि अपनी शैली के अनुरूप राइटिंग धीरे-धीरे आगे बढ़ी। कई चीजें तो निजी डायरी राइटिंग और आत्मचिंतन के रूप में शुरू हुईं। फिर उनमें धीरे-धीरे गहरी फीलिंग्स आनी शुरू हुईं।

Next Story