Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अभिनेत्री कृतिका कामरा बनेंगी दुल्हनियां! गौरव कपूर संग लेंगी सात फेरे, जानें कब शुरू होगी शादी के फंक्शन

Shilpi Narayan
10 March 2026 7:30 PM IST
अभिनेत्री कृतिका कामरा बनेंगी दुल्हनियां! गौरव कपूर संग लेंगी सात फेरे, जानें कब शुरू होगी शादी के फंक्शन
x

मुंबई। टीवी और वेब सीरीज की दुनिया में मजबूत पहचान बनाने वाली कृतिका कामरा अपने ब्वॉयफ्रेंड गौरव कपूर के साथ जल्द ही सात फेरे लेने वाली हैं। हालांकि, शादी से पहले ही इस कपल की 'आफ्टर पार्टी' का कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 'कितनी मोहब्बत है' फेम एक्ट्रेस कृतिका कामरा और पॉपुलर होस्ट गौरव कपूर की शादी के फंक्शन 11 और 12 मार्च 2026 को होने वाले हैं।


दोनों किसी ग्रैंड या लैविश सेरेमनी के बजाय, अपने खास दोस्तों और करीबियों के साथ इस दिन को और भी खास बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शादी से पहले ही कपल की 'आफ्टर पार्टी' का कार्ड वायरल हो गया है, जिससे यह साफ है कि वे अपने करीबियों के साथ ही इस पार्टी का जश्न मनाने वाले हैं।


इस लीक कार्ड में लिखा है कि हम अपनी शादी का जश्न आप लोगों के साथ मनाना चाहते हैं। आराम से, सुकून से और जल्दी आइए। रात भर रुकिए। शादी के बाद आफ्टर पार्टी का आयोजन 12 मार्च को रात साढ़े सात बजे किया गया है। हालांकि, इस लीक कार्ड में आफ्टर पार्टी कहां होगी, इसकी लोकेशन मेंशन नहीं है।


कृतिका कामरा ने गौरव कपूर के साथ अपना रिश्ता दिसंबर 2025 में ऑफिशियल किया था। तब उन्होंने ब्रेकफास्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने गौरव कपूर को टैग किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे।


बता दें कि कृतिका कामरा और गौरव कपूर की उम्र में 7 साल का अंतर है। यह गौरव कपूर की दूसरी शादी है। इससे पहले 44 साल के इस होस्ट ने मॉडल कीरत भट्टल के साथ सात फेरे लिए थे, लेकिन 2021 में दोनों का तलाक हो गया था। वहीं कृतिका कामरा गौरव कपूर से पहले अभिनेता करण कुंद्रा को भी डेट कर चुकी हैं। हालांकि साल 2012 में उनका ब्रेकअप हो गया था।

Next Story