
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- एडमिट कार्ड में...
एडमिट कार्ड में कैंडिडेट की नहीं कुत्ते की लगा दी तस्वीर, जानें कैसे हुई लापरवही की हद

पटना। बिहार के रोहतास जिले से एक अजीबोगरीब खबर आई है। दरअसल यहां एक अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड में उसकी तस्वीर की जगह कुत्ते की तस्वीर लगी हुई थी। इस घटना से अभ्यर्थी परेशान हैं। इस घटना से भर्ती प्रक्रिया पर एक बार फिर से सवाल खड़ा होता है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धवा गांव की है। दरअसल धवा गांव के निवासी रितेश कुमार ने 2022 में सिविल कोर्ट में चपरासी के पद के लिए आवेदन किया था। लेकिन इतने लंबे अंतराल पर जब परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया, तो होश अभ्यर्थी रितेश का होश उड़ गया।
अभ्यर्थी ने बोर्ड में शिकायत भेजी
दरअसल एडमिट कार्ड में नाम और अन्य जानकारी सही थी लेकिन उनकी फोटो की जगह कुत्ते की तस्वीर लगी हुई थी। रितेश ने जानकारी दी कि वर्ष 2022 में सिविल कोर्ट के चपरासी पद के लिए आवेदन किया था। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड किया तो मेरी तस्वीर की जगह कुत्ते की तस्वीर लगी हुई थी। उन्होंने कहा कि इस संबंध संबंधित बोर्ड और विभाग में शिकायत भेजी है। उन्होंने बोर्ड से इस गलती को सुधारने की मांग की है, जिससे उन्हें परीक्षा देने में कोई परेशानी न हो।
15 मार्च को है परीक्षा की तारीख
जानाकारी के मुताबिक, सिविल कोर्ट के चपरासी पद की लिखित परीक्षा 15 मार्च को होने वाली है। रितेश का सेंटर सहरसा जिले में है। उन्होंने कहा कि समय कम है और यदि इसे ठीक नहीं किया गया तो उन्हें परीक्षा केंद्र पर दिक्कत हो सकती है।
गौरतलब है कि बिहार में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। कई बार जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र या फिर निवास प्रमाण-पत्र में ऐसी त्रुटियां सामने आई हैं।




