Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

T20 विश्व कप के चौथे मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीता, जानें भारत का झुकाव किस ओर

Aryan
8 Feb 2026 11:09 AM IST
T20 विश्व कप के चौथे मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीता, जानें भारत का झुकाव किस ओर
x
न्यूजीलैंड के लिए इस मैच में ईश सोढ़ी, माइकल ब्रेसवेल, डेवॉन कॉनवे और काइल जैमिसन नहीं खेल रहे हैं।

नई दिल्ली। T20 विश्व कप के चौथे मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीता‌। ग्रुप डी के इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इस मैच में बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की संभावना है। अफगानिस्तान टीम के बड़े फैन भारत में हैं। मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया।

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा

T20 विश्व कप में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान का मुकाबला हो रहा है। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीमों की नजरें टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करने पर टिकी होंगी। दोनों टीमों के कोच अपने-अपने टीम की जीत के दावेदारी कर रहे हैं।

बड़ा स्कोर बनाने की तरफ जाएगा अफगानिस्तान

T20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम बड़ा स्कोर बनाने की तरफ देख रही है। टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला इसलिए लिया है। वही न्यूजीलैंड की टीम भी खतरनाक दिखाई दे रही है। अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा।

Next Story